SBI का खास ऑफर, FREE में मिलेगी ये सर्विस, नहीं देना होगा कोई चार्ज, लेकिन ऑफर सिर्फ 28 फरवरी तक

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने घर खरीदने वालों को बड़ा ऑफर दिया है। बैंक ने प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया है। जी हां बैंक ने फरवरी में एसबीआई से होम लोन लेने वालों के लिए प्रोसेसिंग फीस माफ कर दी है। यानी 28 फरवरी तक एसबीआई से होम लोन लेने के लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा।

 एसबीआई का खास ऑफर

एसबीआई का खास ऑफर

एसबीआई ने होम लोन पर लगने वाले प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया है। अगर आप 28 फरवरी तक एसबीआई से होम लोन पर लगने लगने वाले प्रोसेसिंग फीस के तौर पर आपको कुछ नहीं देना होगा। एसबीआई ने लोन से पहले लगने वाले ब्याज का भुगतान, प्रोसेसिंग फीस, एडमिनिस्ट्रेटिव चार्जेज़, प्रीपेमेंट पेनल्टीज चार्जेज में से प्रोसेसिंग फीस को खत्म कर दिया है।

 लोन लेते वक्त देना होता है ये चार्ज

लोन लेते वक्त देना होता है ये चार्ज

आपको बता दें कि होम लोन या फिर कोई भी लोन लेते वक्त आपको बैंक को कुछ चार्जेज देने होते हैं। इसमें ब्याज का भुगतान, प्रोसेसिंग फीस, एडमिनिस्ट्रेटिव चार्जेस, प्रीपेमेंट पेनल्टीज शामिल हैं। SBI ने होम लोन लेने वालों के लिए इन चार्जेस में से प्रोसेसिंग फीस को खत्म कर दिया है।

 लोन से पहले रखें ये कागजात तैयार

लोन से पहले रखें ये कागजात तैयार

बैंक ने लोन एप्लाई करने से पहले आपको कुछ जरूरी कागजात तैयार कर लेने चाहिए। आइडेंटिटी और रेजिडेंस प्रूफ के साथ सैलरी स्लिप, फॉर्म 16 या आयकर रिटर्न के साथ-साथ 6 महीने की स्टेटमेंट तक देनी पड़ती है। इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, शेयर के कागजात, एनएससी, म्युच्युअल फंड यूनिट, बैंक डिपॉजिट या दूसरे निवेश के कागजात भी गिरवी के तौर पर मांगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+