Gold Rate Today: हफ्ते के पहले दिन गिरा सोना, चांदी भी धड़ाम, जानिए आज का सोने का भाव
Gold Rate Today: हफ्ते के पहले दिन गिरा सोना, चांदी भी धड़ाम, जानिए आज का सोने का भाव
नई दिल्ली। Gold Price on 19 July. सोने की कीमत में सोमवार( Gold Rate Today's) के पहले दिन ही धड़ाम हो गया। सोने के भाव में 19 जुलाई को फिर से गिरावट आई। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Rate) में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। सोना जहां 123 रुपए सस्ता हो गया, वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) में 1223 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। सोना और चांदी दोनों आज सस्ते हो गए।

सोना हुआ सस्ता
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव( Gold-Silver Rate) में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। जहां सोने की कीमत गिरकर 48150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी के दाम में 1223 रुपए की भारी गिरावट देखने को मिली। अगर सोने-चांदी की रेट पर विस्तार से नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत जहां गिरकर 48150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47957 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 44105 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने के दाम 36113 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं सोमवार को चांदी की कीमत 67689 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

साल 2021 के अंत तक सोना होगा 60000 रुपए के पार
बाजार जानकारों ( Market Expert) की माने तो साल 2021 के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आप सोने में अच्छा रिटर्न( Gold Return) चाहते हैं तो निवेश ( Gold Invetment) का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट
अगर आप अपने शहर में सोने की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से पता कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल या मिस्ड कॉल करने के कुछ देर बाद ही आपको सोने की ताजा रेट से संबंधित मैसेज मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications