Indian Idol 12: परफॉर्मेंस के बीच में गाने की लाइन भूल गए पवनदीप राजन, कंटेस्टेंट के साथ जज भी रो पड़े,VIDEO
नई दिल्ली। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11( Indian Idol 12) इस बार विवादों से जुड़ा रहा। कभी शो के कंटस्टेंट को लेकर सवाल उठे तो कभी शो क जजों को लेकर खबरें आई। कभी शो में आने वाले गेस्ट के चलते ये शो विवादों से जुड़ा रहा। शो के कंटेस्टेंट पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) को मल्टी टैलेंडेट प्रतिभागी के तौर पर जाना जाता है। शो के दौरान वो न केवल सिंगिंग कभी ड्रम तो कभी गिटार बजाते दिख जाते हैं। इंडियन आइडल में पवनदीप को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, लेकिन 18 जुलाई, रविवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में पवनदीप से बड़ी गलती हो गई।

शो में अपने गीतों से जजों का दिल जीतने वाले और मौसम बदलने वाले पवनदीप से रविवार के एपिसोड में बड़ी चूक हो गई। पवनदीप गाने के बोल बीच में ही भूल गए। रविवार के एपिसोड में अभिनेता धर्मेंद्र और अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस अनिता राज गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थ। पवनदीप ने उनके सामने फिल्म प्रेमगीत का गाना 'होंठों से छूलो तुम, मेरा गीत अमर कर दो' गाना शुरू किया, लेकिन चंद लाइनें गाने के बाद पवनदीप गाने के बोल भूल गए और उन्होंने गाना रोक दिया।
पवनदीप से हुई गलती को देख जजों के साथ सारे कंटेस्टेंट भी दंग रह गए। सभी के आंखों में आंसू आ गए। पवनदीप भी अपनी गलती से सहम गए। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने गाना बीच में ही रोक दिया, लेकिन शो कंटेंस्टेंट सायली कांबले ने तुरंत माइक उठाकर गाने की आगे की लाइनें गाना शुरू कर दिया और पवनदीप को गाना फिर से शुरू करने के लिए प्रेरित किया। अपने साथी प्रतियोगियों का हौसला पाकर पवनदीप ने गाने की आगे की लाइनें बेहतरीन तरीके से गाईं। उनके गाने से एक बार फिर से सबको इमोशनल कर दिया। शो के जजों ने उनकी गायिकी की तारीफ की और उनका हौंसला बढ़ाया। आपको बता दें कि इंडियन आइडल का फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। शो में टॉप 6 कंटेस्टेंट बचे हैं। शो में टॉप-6 कंटेस्टेंट्स- पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिशन, सायली कांबले और निहाल तारो हैं।












Click it and Unblock the Notifications