Gold Import Drop: सोने की कीमत बढ़ेगी या होगी कम? अचानक 70 फीसदी तक गिरा आयात

Gold import India Drop: देश में सोने के आयात (Gold Import) में भारी गिरावट आई है। पहले जहां हर महीने 75 से 100 टन सोना विदेशों से मंगाया जाता था, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 25 से 30 टन रह गया है। सरकार की नई पॉलिसी और सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी (Import Duty) बढ़ने के बाद ट्रेडर्स काफी संभलकर काम कर रहे हैं।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बड़े बदलाव का असर आने वाले दिनों में सोने के रिटेल प्राइसेज और आम जनता की जेब पर साफ देखने को मिलेगा।

Gold Import Drop

इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने का बड़ा झटका

सरकार ने सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर सीधे 15% कर दिया है। टैक्स में इस भारी बढ़ोतरी की वजह से विदेशों से गोल्ड मंगाना काफी महंगा हो गया है। यही वजह है कि ज्वेलरी कारोबारियों और बड़े ट्रेडर्स ने नए ऑर्डर्स देना बहुत कम कर दिया है। बाजार में सोने की सप्लाई कम होने से फिलहाल नई खरीदारी की रफ्तार भी काफी सुस्त पड़ गई है।

ये भी पढे़ं: Delhi Gold Loot: सोना-हीरे तस्करों को दबोचने के लिए पुलिस ने कैसे बिछाई बिसात? अरेस्ट 5 शातिर कौन? पूरी कुंडली

पीएम मोदी की अपील का असर

इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ते तनाव और महंगाई को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से एक खास अपील की थी। उन्होंने लोगों से कहा था कि जब तक बहुत जरूरी न हो, सोने की खरीदारी को कुछ समय के लिए टाल दें। इस अपील का मिडिल क्लास और बिजनेस क्लास दोनों पर गहरा असर हुआ, जिससे अचानक मार्केट में सोने की डिमांड (Demand) काफी कम हो गई।

क्या अब घटेंगे सोने के दाम?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगे सोना सस्ता होगा या महंगा? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सप्लाई घटने से शॉर्ट टर्म में लोकल मार्केट में कीमतें थोड़ी बढ़ सकती हैं। लेकिन ग्लोबल मार्केट में अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद अगर स्थितियां सुधरती हैं, तो सोने के रेट्स में बड़ी गिरावट भी आ सकती है। ज्वेलर्स का मानना है कि त्योहारों और शादी के सीजन में ही असली तस्वीर साफ होगी।

ये भी पढे़ं: Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, अब इतना हो गया 22K-18K का गोल्ड रेट, खरीदने का है सही मौका?

कम क्वांटिटी के बाद भी बड़ा बिल

भले ही देश में सोने की क्वांटिटी (मात्रा) 70 फीसदी तक कम आई है, लेकिन इसके बावजूद भारत का टोटल इंपोर्ट बिल बढ़ गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के रेट्स का रिकॉर्ड स्तर पर होना है। मई महीने में भारत का गोल्ड इम्पोर्ट बिल 34% बढ़कर 3.41 अरब डॉलर पर पहुंच गया, यानी कम सोना खरीदने के बाद भी देश को ज्यादा पैसे चुकाने पड़े।

क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

सोने का इम्पोर्ट कम होने का एक बड़ा फायदा देश की इकोनॉमी को मिल रहा है। गोल्ड कम आने से सरकार का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) बच रहा है और डॉलर की डिमांड कम हुई है। अगर यह ट्रेंड ऐसे ही बना रहा, तो रुपया मजबूत होगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि कच्चे तेल (Crude Oil) का आयात सस्ता हो जाएगा, जिससे आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम घट सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+