Gold Rate: वेडिंग सीजन में चमक रहा सोना, महंगाई के बीच आप 37000 रु में घर ले जा सकते हैं 10 ग्राम सोना
Gold Rate: वेडिंग सीजन में चमक रहा सोना, महंगाई के बीच आप 37000 रु में घर ले जा सकते हैं 10 ग्राम सोना
नई दिल्ली, 10 फऱवरी। शादियों के सीजन के शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में चमक लौट आई है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। सोने के दाम में आज भी बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसके साथ ही सोना तेजी से 50 हजार की तरफ भाग रहा है। अगर सोने की कीमत में ऐसे ही तेजी जारी रही तो बहुत ही जल्द सोना 50 हजार के पार हो जाएगा। भले ही सोने की कीमत 48900 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई हो, लेकिन आप अभी भी 10 ग्राम सोना 37 हजार में घर ले जा सकते हैं। हालांकि ये सोना 18 कैरेट शुद्धता वाला है।

सोने की कीमत में तेजी
सोने की कीमत में आज बड़ी तेजी आई। आज सोने के दाम अगर देखें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48901 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत आज तेजी से बढ़ते हुए 48705 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने के दाम 44793 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 36676 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 14 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 28607 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 62825 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता की बात करें तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने में 99.9 फीसदी शुद्ध सोना होता है। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने में 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है। इसके अलावा इमें सिल्वर, जिंक, जैसी धातुओं को मिश्रित किया जाता है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने में 75 फीसदी सोना और 25 फीसदी अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। इसके अलावा 14 कैरेट वाले सोने में 58.1 फीसदी सोना होता है, बाकी अन्य धातु मिलाएं जाते हैं।

24 कैरेट से सस्ता
24 कैरेट वाला सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है। इस सोने में शुद्ध सोना होता है, हालांकि शुद्ध सोने के बने आभूषण कमजोर होते हैं इसलिए अधिकांश लोग 22 कैरेट वाले गोल्ड में ज्वैलरी बनवाते हैं। वहीं 18 कैरेट वाले सोने में 25 फीसदी अन्य धातुओं की मिलावट होती है। ऐसे में ये सोने 24 कैरेट वाले सोने की तुलना में सस्ते होते हैं। अगर वर्तमान में बात करें तो आप करीब 37 हजार रुपए में 18 कैरेट शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications