Weekly Pay Policy: नहीं करना होगा हर महीने की पहली तारीख का इंतजार, हर हफ्ते सैलरी दे रही है ये कंपनी
Weekly Pay Policy: हर हफ्ते सैलरी दे रही है ये कंपनी
नई दिल्ली, 9 फऱवरी। सरकारी हो या प्राइवेट नौकरी, सैलरी के लिए सबको महीने की पहली तारीख का इंतजार करना पड़ता है। महीने भर के इंतजार के बाद सैलरी आपके बैंक खाते में जमा होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सैलरी के लिए आपको महीने भर का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। अब तक विदेशों में ही विकली सैलरी का चलन था, जिसे अब भारत में भी एक निजी कंपनी ने लागू कर दिय़ा है। अब भारत में भी हर हफ्ते सैलरी कल्चर शुरू हो चुका है।

हर हफ्ते मिल रही हैं सैलरी
इंडियामार्ट (IndiaMART) ने विकली पे सिस्टम की शुरुआत की है। ई कॉमर्स कंपनी इंडिया मार्ट का दावा है कि वो भारत की पहली कंपनी है जो विकली पे पॉलिसी पर काम कर रही है। यानी अब इंडियामार्ट के कर्मचारियों को हर हफ्ते सैलरी मिलेगी। कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों को फाइंनेंशली स्थिति और उनकी जरूरतों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं कंपनी का दावा हैं कि विकली सैलरी कल्चर से कर्मचारी ज्यादा मेहनत करते हैं और उनका काम पहले से अच्छा होता है।

कर्मचारियों का बेहतर प्रदर्शन
इंडियामार्ट के सीओओ दिनेश गुलाटी ने नई पे पॉलिसी पर कहा कि देश में पहली बार कोई कंपनी ऐसी व्यवस्था शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्य व्यवस्था में बदलाव हो रहे हैं। नई पे पॉलिसी से कर्मचारियों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए महीने भर इंतजार नहीं करना पड़ता है, जिसका असर उनके काम पर उनके प्रदर्शन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि अन्य कंपनियां को भी इस व्यवस्था को अडोप्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकली पे सिस्टम को लागू करने के लिए उन्होंने काफी समय पहले ही शुरू कर दिया था। कंपनी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस नई पे पॉलिसी की घोषणा की।

इन देशों में लागू है विकली पे पॉलिसी
आपको बता दें कि वीकली सैलरी पेमेंट का कल्चर न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग और यूएस में पहले से ही लागू है। अब इसे भारत में इंडियामार्ट से शुरू किया। आपको बता दें कि इंडियामार्ट भारत के सबसे बड़े बी2बी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है। ये ई कॉमर्स कंपनी खरीदारों को सेलर्स से जोड़ने का काम करता है। 1999 में इस कंपनी की शुरुआत की गई थी। इस कंपनी की प्लेटफॉर्म पर 14.3 करोड़ खरीदार सक्रिय हैं ।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications