Gold Rate: शादियों के सीजन में धड़ाम हुआ सोना, 35381 रु पर पहुंचा 18 कैरेट सोने का दाम
नई दिल्ली। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। 20 अप्रैल को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। मंगलवार को सोने की कीमत में अप्रैल महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई और सोना लुढ़ककर एक बार फिर से 47 हजार प्रति 10 ग्राम के आंकड़ के करीब पहुंच गया। वहीं चांदी के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहा। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।

सोना हुआ धड़ाम
20 अप्रैल को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई। मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजारों आज 24 कैरेट सोने का भाव 47000 के करीब पहुंच गया। आज सोने की कीमत में 418 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत में 286 रुपए की मंदी देखने को मिला।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव
20 अप्रैल को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47174 रुपए पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर रोजाना सुबह और शाम के सोने के भाव की जानकारी दी जाती है। इस वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक 20 अप्रैल 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने के भाव में गिरावट आई। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47592 रुपए से गिरकर 47174 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46985 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43211 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा आज 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 35381 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि चांदी की कीमत 68608 रुपए प्रति किलोग्राम पर बने हुए हैं।

MCX पर आज सोने का भाव
सोने के फ्यूचर रेट की बात करें तो कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.21 फीसदी गिरकर 47292 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 47550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सोने में गिरावट अस्थाई, लॉग टर्म में अच्छा रिटर्न
वहीं जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर सकते हैं। सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही कीमत को बल मिल रहा है। सोने में निवेश बढ़ रहे हैं, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। आपको बता दें कि सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर बेहतरीन विकल्प रहा है। निवेशकों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि साल 2021 में सोना 60000 से 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़ को पार कर सकता है। ऐसे में आपको सोने में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

1 जून से लागू होगा नया नियम
केंद्र सरकार ने 1 जून से सोना खरीदने के नियमों में बदलाव किया है। 1 जून के बाद हॉलमार्क को जरूरी कर दिया है। 1 जून 2021 से बिना हॉलमार्क वाले गोल्ड ज्वैलरी को न बेचा जा सकेगा और न ही आप इसे खरीद सकेंगे। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से इसे लेकर सभी ज्लैवर्स एसोसिएशन को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 1 जून से ज्वैलर्स सिर्फ तीन ग्रेड का सोना बेच सकेंगे, जो 22 कैरेट, दूसरा 18 कैरेट और 14 कैरेट के होंगे।
Gold Weekly Update: शादियों के सीजन से पहले कर लें सोने की खरीदारी, गोल्ड 9000 रुपए हुआ सस्ता
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications