Gold Weekly Update: शादियों के सीजन से पहले कर लें सोने की खरीदारी, गोल्ड 9000 रुपए हुआ सस्ता

Gold Weekly Update: शादियों के सीजन से पहले गोल्ड 9000 रुपए हुआ सस्ता

नई दिल्ली, अप्रैल 18: शादियों के सीजन की शुरुआत होने वाली है। वेडिंग सीजन में सोने की खरीदारी बढ़चढ़ कर होती है। लोग अपन लिए और अपनों के लिए सोने की ज्लैवरी खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस मौके का लाभ उठाएं। सोने की कीमत में फिलहाल बड़ी गिरावट है। सोना अपने उच्चतम मूल्य से 9085 रुपए तक सस्ता हो चुका है। वहीं आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आने की उम्मीद है।

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में अप्रैल में अब तक सुधार देखने को मिला है। सोने की कीमत में 47 हजार के करीब पहुंच गया है, लेकिन सोने की कीमत अब तक अपने उच्चतम स्तर से 9000 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 9085 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर चुका है। अगर आपको सोने की खरीदारी करनी है तो ये अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आने वाली है।

 सोना खरीदने का सही मौका

सोना खरीदने का सही मौका

सोने के पिछले हफ्ते की कीमत पर नजर डाले तो कीमत में 723 रुपए तक की तेजी आई। आने वाले दिनों में सोना अभी और महंगा होने वाला है। ऐसे में अगर आपको सोना खरीदना है तो बिना देर किए अभी खरीद लें। बढ़तो कोरोना संक्रमण के मामलों के साथ सोने की कीमत में तेजी आने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखते को मिल सकता है।

 चांदी अपने उच्चतम मूल्य से कितना सस्ता

चांदी अपने उच्चतम मूल्य से कितना सस्ता

अगर चांदी की कीमत की बात करें तो सिल्वर अपने उच्चतम मूल्य से 7198 रुपए सस्ती बिक रही है। वहीं सिर्फ पिछले 1 हफ्ते में चांदी की कीमत में 1880 रुपए की तेजी आ चटुकी है। अगर साल 2021 के शुरुआती साढ़े तीन महीनों की बात करें तो चांदी 1427 रुपए महंगी हुई है।

 सोने की कीमत पर एक नजर

सोने की कीमत पर एक नजर

अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो 1 अप्रैल 2021 को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44917 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 5 अप्रैल को सोने की कीमत 45176 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि 6 अप्रैल को सोने की कीमत 45421 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 7 अप्रैल को सोने की कीमत 45904 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 8 अप्रैल को सोने की कीमत 46152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 9 अप्रैल को सोना 46554 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 9 अप्रैल को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46554 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 12 अप्रैल को सोना का भाव 46375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका हुआ है। 13 अप्रैल को सोने की कीमत 46352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका हुआ है। वहीं 15 तारीख को सोना बड़े उछाल के साथ 46706 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 16 अप्रैल को सोने की कीमत 46917 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. जबकि एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47305 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।

 लॉग टर्म में सोना देगा अच्छा रिटर्न

लॉग टर्म में सोना देगा अच्छा रिटर्न

वहीं जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर सकते हैं। सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही कीमत को बल मिल रहा है। सोने में निवेश बढ़ रहे हैं, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। आपको बता दें कि सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर बेहतरीन विकल्प रहा है। निवेशकों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि साल 2021 में सोना 60000 से 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़ को पार कर सकता है। ऐसे में आपको सोने में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

 सोना खरीदने का नया नियम

सोना खरीदने का नया नियम

केंद्र सरकर ने 1 जून से सोना खरीदने के नियमों में बदलाव किया है। 1 जून के बाद हॉलमार्क को जरूरी कर दिया है। 1 जून 2021 से बिना हॉलमार्क वाले गोल्ड ज्वैलरी को न बेचा जा सकेगा और न ही आप इसे खरीद सकेंगे। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से इसे लेकर सभी ज्लैवर्स एसोसिएशन को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 1 जून से ज्वैलर्स सिर्फ तीन ग्रेड का सोना बेच सकेंगे, जो 22 कैरेट, दूसरा 18 कैरेट और 14 कैरेट के होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+