Gold Price: सोने की कीमत में आई उछाल, 2 महीने में 5000 से अधिक बढ़े दाम, कीमत 49000 के पार

Gold Price: सोने की कीमत में आई उछाल, 2 महीने में 5000 बढ़े दाम, कीमत 49000 के पार

नई दिल्ली, मई 26। सोने की कीमत में तेजी का दौर लौट आया है। सोना लगातार तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। बुधवार, 26 मई को सोने की कीमत 49 हजार के पार हो गई है। बुधवाार को सोने की कीमत तेजी के साथ 49070 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी सुधार देखने को मिली है। अगर पिछले दो महीने के आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने की कीमत में सोने की कीमत में 5000 रुपए तक की तेजी आ चुकी है।

 सोना हुआ महंगा

सोना हुआ महंगा

सोने-चांदी की कीमत में तेजी बनी हुई है। सोना एक बार फिर से अपने उच्चतम स्तर की ओर बढ़ रहा है। सोने के दाम में ये तेजी आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। एमसीएक्स पर बुधवार को सोने की कीमत 203 रुपए बढ़कर 49070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में 0.42% की तेजी आई। जहां जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 49070 रुपए पर पहुंच गया तो वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने के दाम 49466 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 5000 रुपए चढ़ा सोने का भाव

5000 रुपए चढ़ा सोने का भाव

आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने की कीमत पिछले दो महीने में 5000 रुपए तक बढ़ चुके हैं। बुधवार को सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी आई। बुधवार को सोने की कीमत 49000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई, वहीं चांदी की कीमत 72500 रुपए प्रति किलोग्राम को पार कर गई है। अगर माार्च 2021 में सोने की कीमत पर नजर डाले तो ये 44000 रुपए क करीब था, जो लगातार तेजी के साथ बढ़कर 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी दो महीनों में सोने की कीमत में 5000 रुपए की तेजी आ गई है।

सर्राफा बाजार में सोने का हाल

सर्राफा बाजार में सोने का हाल

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट द्वारा सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 49105 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48908 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने के दाम 36829 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमत देशभर के सर्राफा बाजारों में औसत रूप से 71700 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

 सोने के मांग में तेजी

सोने के मांग में तेजी

जहां सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला तो वहीं सोने के आयात में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल 2021 में सोने के आयात में बढ़ोतरी आई। अप्रैल में सोने का आयात 6.3 अरब तक पहुंच गया। सोने के आयात का असर देश के चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। चांदी के आयात में 88.53 प्रतिशत की कमी आई और ये 1.19 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने का आयात अप्रैल 2020 में 28.3 लाख डॉलर यानी करीब 21.61 करोड़ रुपए रहा। सोन के आयात में आई तेजी से देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2021 में 15.1 अरब डॉलर रहा जो साल 2020 में इसी महीने में 6.76 अरब डॉलर था।

मई महीने में 1762 रुपए चढ़ा सोना, चांदी भी उछली, कैसा रहेगा आगे का हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+