Gold Weekly Update: मई महीने में 1762 रुपए चढ़ा सोना, चांदी भी उछली, जानें कैसा रहेगा आगे का हाल

Gold Weekly Update: मई महीने में 1762 रु चढ़ा सोना, चांदी भी उछली

नई दिल्ली। कोरोना वायरस और ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने के साथ ही सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। मई 2021 में सोने की कीमत में अब तक तेजी देखने को मिली है। मई महीने में सोने की कीमत में अब तक 1762 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में अब तक 3445 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। अगर आंकड़ों की बात करें तो पिछले 30 साल में इस साल 2021 में सोने की सबसे खराब शुरुआत हुई है। हालांकि धीरे-धीरे सोने की कीमत में सुधार देखने को मिली है।

 सोने की कीमत में सुधार

सोने की कीमत में सुधार

सोने की कीमत के लिए अब धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रही है। सोने की कीमत में तेजी लौट रही है। अगर सोने की कीमत में ये तेजी जारी रही तो जल्द ही सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ देगा। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। अब जिस रफ्तार से सोने के दाम बढ़ रहे हैं, अगर ये जारी रहा तो जल्द ही इस रिकॉर्ड को तोड़ देगा।

 मई में सोना 1762 रुपए चढ़ा

मई में सोना 1762 रुपए चढ़ा

सोने की कीमत में सिर्फ मई महीने में ही 1762 रुपए की तेजी आ गई। अगर पिछले डेढ़ महीने में आई तेजी पर नजर डाले तो सोना 1649 रुपए तक चढ़ा है। अप्रैल महीने में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चांदी की कीमत 3445 रुपए महंगी हुई है। अगर ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत अपने उच्चतम मूल्य से 7701 रुपए गिर चुकी है।

 एक नजर सोने के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर

एक नजर सोने के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर

इंडिय बुलियन एंड ज्लैवर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के दाम पर नजर डाले तो 17 मई तो सोने की कीमत 48181 रुपए रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो वहीं 18 मई 2021 को सोने की कीमत 48419 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 19 मई 2021 को सोने की कीमत 48177 रुपए पर गिरकर बंद हुई, जबकि 20 मई को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48534 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 21 मई को सोना 48553 रुपए पर पहुंच गया। जिस रफ्तार से सोने की कीमत तेजी आ रही है, ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले वक्त में सोने की कीमत नई ऊंचाईयों को छू लेगी।

 कैसा रहेगा आगे का हाल

कैसा रहेगा आगे का हाल

अगर बाजार जानकारों की बात करें तो आने वाले वक्त में सोने की कीमत में तेजी आ सकती है। कोरोना की दूसरी लहर क साथ ही तीसरी लहर की आशंका जाहिर की जा रही है। इन आशंकाओं के चलते निवेशक परेशान है और सुरक्षित निवेशक की तलाश कर रहे हैं। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में सोने में निवेश बढ़ सकता है और सोना 54 हजार से 56 हजार तक पहुंच सकता है।

सोने में निवेश का अच्छा मौका

सोने में निवेश का अच्छा मौका

अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है। सोने की कीमत में आने वाले दिनों में तेजी लौटने वाली है। बाजार जानकारों की राय के मुताबिक सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश रहा है। इस मुश्किल घड़ी में सोने की ओर निवेशकों का आकर्षण बढ़ रहा है। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने की कीमत तेजी के साथ बढ़न वाली है।

 क्यों महंगा हो सकता है सोना

क्यों महंगा हो सकता है सोना

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचाया है। भारत के अलावा विदेशों में भी एक बार फिर से कोरोना वायरस पैर पसारने लगा है। वहीं एक्सपर्ट्स कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जता रहे हैं। ऐसे में निवेशक सोने में निवेश करना शुरु कर देंगे। अगर निवेशकों का सोने की ओर आकर्षण बढ़ता है तो इसके दाम में भी तेजी आगी। वहीं शेयर बाजार में गिरावट के कारण भी निवेशकों को बाजार से हताशा मिल रही है।

 सोने के मांग में तेजी

सोने के मांग में तेजी

जहां सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला तो वहीं सोने के आयात में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल 2021 में सोने के आयात में बढ़ोतरी आई। अप्रैल में सोने का आयात 6.3 अरब तक पहुंच गया। सोने के आयात का असर देश के चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। चांदी के आयात में 88.53 प्रतिशत की कमी आई और ये 1.19 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने का आयात अप्रैल 2020 में 28.3 लाख डॉलर यानी करीब 21.61 करोड़ रुपए रहा। सोन के आयात में आई तेजी से देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2021 में 15.1 अरब डॉलर रहा जो साल 2020 में इसी महीने में 6.76 अरब डॉलर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+