Gold Rate 4th Jan: नए साल में सोना धड़ाम, चांदी में 700 रु की गिरावट, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव

Gold Rate 4th Jan: नए साल में सोना धड़ाम, चांदी में 700 रु की गिरावट, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव

नई दिल्ली, 4 जनवरी। अगर आप नए साल में सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें कि सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना फिर से लुढ़क गया है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत में आज 700 रुपए से अधिक की गिरावट आई है। जबकि सोने की कीमत में आज 400 रुपए की बड़ी गिरावट आई है।

 सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट आई है। सोना फिर से सस्ता हो गया है। नए साल में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में कमजोरी देखने को मिली, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण दुनियाभर के बाजार पर मंदी का असर देखने को मिल रहा है, इसकी का असर सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है।

24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने का भाव

सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत आज इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड पर जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत आज गिरकर 47967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43938 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28061 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 61496 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

8000 रुपए सस्ता सोना

8000 रुपए सस्ता सोना

सोने की कीमत पर नजर डालें तो सोना अपने उच्चतम स्तर स्तर से 8000 रुपए से सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत अगस्त 2020 में सोना 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोना उस वक्त सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस कीमत से आज के कीमत तुलना करें तो सोना अब 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

 देशभर में हॉलमार्क अनिवार्य

देशभर में हॉलमार्क अनिवार्य

सोने की शुद्धता का पैमाना आप गोल्ड हॉलमार्क से जान सकते हैं। सरकार ने देशभर में हॉलमार्क को अनिवार्य करने की तैयारी कर ली है। अभी 256 जिलों में हॉलमार्क नियम को लागू कर दिया है, जिसके बाद इन जिलों में ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीद सकते हैं। हॉलमार्क का निशान बताता है कि सोना अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड का है। इसे भारत सरकार की संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी BIS द्वारा जारी किया जाता है।

साल 2022 के शुरुआत के साथ SBI ने 46 करोड़ ग्राहकों को दिया झटका! पैसा ट्रांसफर करना हुआ महंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+