साल 2022 के शुरुआत के साथ SBI ने 46 करोड़ ग्राहकों को दिया झटका! पैसा ट्रांसफर करना हुआ महंगा
साल 2022 के शुरुआत के साथ SBI ने 46 करोड़ ग्राहकों को दिया झटका! पैसा ट्रांसफर करना पड़ेगा महंगा
नई दिल्ली, 3 जनवरी। अगर आपका भी बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपको झटका देने वाली है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2022 के शुरुआत के साथ ही अपने 46 करोड़ खाताधारकों को झटका दिया है। बैंक ने 2022 के शुरुआत में ही अपनी इस सर्विस को महंगा कर दिया। बैंक के फैसले के बाद अब IMPS से भेजना आपके लिए महंगा होने वाला है।

SBI ने दिया झटका
एसबीआई ने घोषणा की है पैसे भेजना अब महंगा पड़ेगा। बैंक ने तत्काल भुगतान सेवा यानी IMPS की सीमा बढ़ा दी है। नई दरे 1 फरवरी 2022 से लागू होगी। यानी 1 फरवरी से अगर आप IMPS के जरिए किसी को पैसे भेंजेगे तो आपको पहले से ज्यादा चार्ज देना होगा। बैंक ने IMPS चार्ज में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।

कितना बढ़ा चार्ज
एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी 2022 से 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपए तक अगर आप किसी को IMPS के माध्यम से भेजते हैं तो आपको 20 रुपए प्लस GST देना होगा। आपको बता दें कि आप IMPS के जरिए किसी को भी 24 घंटे में कभी भी मिनटों में पैसे भेज सकते हैं। ये सर्विस 24 घंटे उपलब्ध होती है। आप इस सर्विस के जरिए घर बैठे किसी को भी डिजिटल तरीके से पैसे भेजते हैं तो आपको कोई शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन अगर बैंक ब्रांच से भिजवाते हैं तो आपको जीएसटी के साथ चार्ज देना होगा।

तुरंत मिल जाता है पैसा
आपको बता दें कि IMPS पैसे भेजने का फास्ट तरीका है। आप इसके जरिए किसी को पैसे भेज सकते हैं। IMPS फंड ट्रांसफर के सबसे सुरक्षित माध्यमों में से एक है। बैंक सर्वर फायरवॉल इसे काफी सुरक्षित बनाता है। हालांकि अब आपको इसके लिए ज्यादा चार्ज देना होगा। वहीं बैंक ने डिजिटल लेनेदेन को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला लिया है, जिसके तहत इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से IMPS ट्रांजेक्शन पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन बैंक की शाखाओं से होने वाले IMPS ट्रांजेक्शन के लिए आपको जीएसटी के साथ चार्ज देना होगा। अगर आप बैंक से 2 लाख से 5 लाख रुपएकी रकम भेजते हैं तो सर्विस चार्ज 20 रुपये और इसके साथ ही GST भी देना होगा।
Gold-Rate: नए साल में सोना दिखाने लगा रंग, 28243 रुपए में घर ले जा सकते हैं 10 ग्राम सोना












Click it and Unblock the Notifications