सोना हुआ और महंगा, लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम
नोटबंदी के बाद 32000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर से कम हुई सोने की कीमत अभी भी उस स्तर पर नहीं पहुंच पाई है।
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद 32000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर से कम हुई सोने की कीमत अभी भी उस स्तर पर नहीं पहुंच पाई है। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गई है। बुधवार को भी सोने की कीमत में 130 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। सोने की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे की वजह दिल्ली के सर्राफा कारोबारी वैश्विक रूख में होने बदलाव और घरेलू कारोबारियों की तरफ से आने वाली मांग को बताया जा रहा है।

वहीं चांदी की कीमतों में तेजी आई है। चांदी की कीमत 200 रुपए प्रति किलो बढ़कर 42,600 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। इंडस्ट्रियल यूनिट और चांदी के सिक्कों की बढ़ती मांग के चलते यह रूख आया है। वहीं वैश्विक रख देंखे तो पता चलता है कि सिंगापुर में सोने की कीमत में प्रति औंस 0.10 फीसदी की तेजी आई है और इसके साथ ही सोना 1,257 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।Read More:वॉट्सऐप को लेकर 18 अप्रैल को हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए क्या है मामला
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। सोने की कीमतों में पिछले दो दिनों में 210 रुपए की तेजी आई है। बाजार में आठ ग्राम सोने की कीमत 24,400 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। Read More:हाऊस रेंट की फर्जी रसीद से बचाते हैं टैक्स, तो हो जाएं सावधान












Click it and Unblock the Notifications