Gold Rate: आसमान छूएगा सोना, कीमत 60 हजार के पार, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
Gold Rate: आसमान छूएगा सोना, कीमत 60 हजार के पार, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
नई दिल्ली, 15 नवंबर। अगर आप सोने की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो देर न करें। सोने की कीमत में तेजी का दौर शुरू हो गया है। सोने की कीमत फिर से तेजी की तरफ बढ़ गई है। शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में चमक लौट गई है। शुक्रवार के मुकाबले आज यानी सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाल सोने की कीमत में 160 रुपए की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है।

सोना हुआ महंगा
सोने की कीमत में सोमवार को तेजी आई। सोना आज जहां 160 रुपए की तेजी के साथ 49163 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 203 रुपए की उछाल के साथ 66488 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं बीचे हफ्ते सोने की कीमत में 1623 रुपए की तेजी आई तो वहीं चांदी 2976 रुपए महंगी हो चुकी है। साथ ही सोना मिनी 2102 रुपए की तेजी के संग 49063 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाल सोने की कीमत 49163 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48966 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45033 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 18 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 36872 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 66488 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

आसमान छूएगा सोना
बाजार जानकारों की मान तो सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है, क्योंकि सोना फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। सोने की कीमत में अब तेजी आने वाली है। बाजार जानकारों की माने तो अगले एक साल में सोना 60000 रुपए पर पहुंच सकता है। वहीं केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले दो साल तक सोने की कीमत में तेजी बरकरार रहेगी। अगर सोने की कीमत के पिछले 20 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सोने में तेजी आने क बाद वो 2 से 4 साल तक रहती है। इसी तरह का साल 2000 से 2004 में देखने को मिला था,। इसी के आधार पर अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस साल भी 2022-23 तक सोने की कीमत में चमक रहेगी।
एक झटके में Paytm के 350 कर्मचारी बने करोड़पति, जानिए क्या है वजह












Click it and Unblock the Notifications