Gold on Dhanteras 2022: इस धनतेरस पर मात्र 1 रुपए में खरीद सकते हैं सोना, जानिए पूरा प्रोसेस

Gold on Dhanteras 2022: इस धनतेरस पर मात्र 1 रुपए में खरीद सकते हैं सोना, जानिए पूरा प्रोसेस

Gold on Dhanteras 2022. धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। न केवल ज्वैलर्स बल्कि ग्राहक भी धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोने की खरीदारी करने के लिए जुट गए हैं। आप भी धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें, क्योंकि ये आपके फायदे की खबर है। महंगे सोने की वजह से जो लोग धनतेरस और दिवाली पर सोने की खरीद नहीं कर पाते हैं उनके लिए ये खुशखबरी से कम नहीं है। जी हां क्योंकि हम आपको उस ऑफर के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप मात्र 1 रुपए खर्च करके सोने की खरीदारी कर अपने दिवाली को खुशनुमा बना सकते हैं।

Recommended Video

    Diwali 2022: जानें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली,और भैया दूज की सही तिथि | वनइंडिया हिंदी *Religion
     1 रुपए में खरीदें सोना

    1 रुपए में खरीदें सोना

    अगर आपका बजट टाइट है और आप धनतेरस पर अधिक अधिक निवेश नहीं करना चाहते हैं तो आप मात्र 1 रुपए में भी शुद्ध सोना खरीद सकते हैं। जी हां घधर बैठे आप 1 रुपए का सोना खरीद सकते हैं। आप इस सोने को जितनी आसानी से खरीद सकते हैं उतनी ही आसानी से बेच भी सकते हैं। आइए जाने इस सोने के बारे में औरप कहां और कैसे इसे खरीद सकते हैं।

     क्या है डिजिटल गोल्ड

    क्या है डिजिटल गोल्ड

    अब तक आप ज्वैलर्स की दुकान पर जानकर सोने की खरीद करते रहे हैं, लेकिन हम आपको आज डिजिटल गोल्ड के बारे में बता रहे हैं। जहां फिजिकल गोल्ड में आपको कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत, जीएसटी 3 फीसदी और मेकिंग चार्ज 5 प्रतिशत चुकाना पड़ता है, डिजिटल गोल्ड में ऐसा कुछ नहीं है। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंतिंत होने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप आसानी से घर बैठे-बैठे खरीद सकते हैं। सबसे खास बात ये हैं कि आप जितने का सोना खरीदना चाहते हैं उतनी ही कीमत का खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 1 रुपए का सोना खरीदना चाहते हैं तो डिजिटल गोल्ड की खरीद कर सकते हैं। इसके ना तो चोरी होने का डर रहता है और न ही संभालकर रखने की टेंशन होती है। फिजिकल गोल्ड की तुलना में ये सस्ता होता है।

     कहां से खरीद सकते हैं 1 रुपए का सोना

    कहां से खरीद सकते हैं 1 रुपए का सोना


    आप फोन पे, गूगल पे , पेटीएम जैसे विकल्पों के जरिए ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। अगर आपके फोन में पेटीएम मोबाइल वॉलेट हैं तो आप आसानी से एक रुपए का सोना खरीद सकते हैं। पेटीएम वॉलेट में जाकर आप सर्च बॉक्स में GOLD लिखकर सर्च करें। आपके सामने Paytm Gold का ऑप्शन खुलेगा। आप इस पर क्लिक करें। इसके बार आप सारी जानकारियों को भरकर जितना चाहे उतना सोना खरीद सकते हैं। आप एक रुपए का सोना भी खरीद सकते हैं। आपको यहां सोने की कीमत पर 3 फीसदी का भुगतान करना होगा। ये 3 फीसदी जीएसटी के तौर पर आपसे लिया जाता है। आप जो सोना खरीदते हैं वो कंपनी अपने लॉकर में रख लेती है। आपको सिर्फ उसका सर्टिफिकेट और पेमेंट रसीद मिलती है।

     सोना खरीदना और बेचना दोनों आसान

    सोना खरीदना और बेचना दोनों आसान

    डिजिटल गोल्ड को खरीदना और बेचना दोनों ही आसान काम है। आपको खरीदारी के समय पेमेंट रसीद और सर्टिफिकेट मिलती है। डब आप सोना बेचने जाते हैं तो भी आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन तरीके से ही इसे बेच भी सकते हैं। उस वक्त जो सोने का भाव होगा आपको उसी दर से बेचने पर लाभ या नुकसान होगा। आपको उस पेमेंट रसीद या सर्टिफिकेट दिखाकर इसे बेच सकते हैं। पेटीएम के अलावा आप MMTC-PAMP से भी डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं।

     सोने की खरीदारी करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

    सोने की खरीदारी करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

    सोना खरीदते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखकर आप फायदे में रख सकते हैं। कभी भी सोने की ज्वैलरी खरीदते वक्त ये ध्यान में रखें कि सोना हॉलमार्क युक्त होना चाहिए। यानी ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान होना चाहिए। वहीं इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत हैं कि ज्वैलरी खरीदते वक्त ज्वैलर्स से बिल जरूर लें और उस बिल में अहम जानकारियों को जरूर दर्ज करावें। सही बिल ही आपको विवाद के वक्त आपका पक्ष मजबूत करेगा। वहीं जब आप ज्वैलरी बेचते हैं तो ये बिल आपके लिए जरूरी होता है।

    Gold Rate on Dhanteras 2022: इस दिवाली जमकर करें सोने की खरीदारी, 6119 रु सस्ता बिक रहा गोल्ड, चांदी भी धड़ाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+