जियोनी केे एस6 स्मार्टफोन से आप बनेंगे सेल्फी मास्टर क्योंकि जबरदस्त है कैमरा...
नई दिल्ली। इन दिनों स्मार्टफोन के मार्केट में बाढ़ आयी हुई है, एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में मोबाइल कंपनियां एक से बढ़कर एक फोन मार्केट में उतार रही हैं। इसी क्रम में अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोनी ने 'सेल्फी फ्लैश' के साथ एस 6 स्मार्टफोन लांच किया है।
आईये जानते हैं इस फोन की खास बातें...
- ये स्मार्टफोन खासकर के उन लोगों के लिए बना है जो सेल्फी के शौकीन हैं, कंपनी का दावा है कि इस फोन से ली गई सेल्फी की टक्कर बड़े से बड़े एक्सपर्ट भी नहीं कर सकते हैं।
- इस फोन की कीमत 17,999 रुपये है और इसमें एलइडी फ्लैश के साथ आठ मेगापिक्सल का कैमरा है।
- इसका पिछला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।
- फोन की बॉडी मेटल की है।
अब रिलांयस जियो का एक्सपीरियंस सेंटर करेगा आपकी हर मदद, जानिए कैसे? - इस फोन से सेल्फी लेते वक्त कस्टमर को फ्लैश की भी सुविधा मिलेगी जिसके चलते कम रोशनी में भी वो अच्छी फोटो खींच सकें।
- फोन के स्क्रीन पर 2.5डी वॉटर ड्रॉप कार्निग गोरिल्ला ग्लास है।
- फोन की स्क्रीन 5.5 इंच की फुल एचडी आईपीएस इन सेल डिस्प्ले वाली है।
- कैमरा में टेक्स्ट रिकॉगनिशन मोड भी है।
- इसका प्रोसेसर एमटी6753 ऑक्टाकोर है, जिसके साथ तीन जीबी का रैम लगा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications