अब रिलांयस जियो का एक्सपीरियंस सेंटर करेगा आपकी हर मदद, जानिए कैसे?
नई दिल्ली। जब से रिलांयस जियो लॉंच हुआ है तब से इसकी कनेक्शन को लेकर बहुत सारी समस्याएं और खबरें सामने आयी है। फ्री-डेटा सर्विस पाने के लिए लोगों के बीच में होड़ मची है लेकिन कहीं लोगों को सिम नहीं मिल रहा तो कहीं लोगों को इस प्रोडक्ट की पूरी जानकारी ही नहीं है।
इसलिए इन सारी समस्याओं से निजात पाने के लिए रिलांयस जियो का एक्सपीरियंस सेंटर अब आगे आया है, जिसके जरिये हर कस्टमर को सर्विस और प्रोडक्ट की जानकारी आसानी से मिल जायेगी।
क्या है ये पूरी सर्विस, आईये जानते हैं विस्तार से...
- जियो एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से कंपनी अपने कस्टमर के हर सवाल का जवाब देगी।
- इस सेंटर का उद्देश्य है अपने उपभोक्ताओं को डिजिटली स्मार्ट बनाना और उसका कहना है कि जियो एक सिम नहीं बल्कि इको-सिस्टम है।
आगे की खबर तस्वीरों में

e-KYC सर्विस
रिलांयस जियो e-KYC के तहत सिम मुहैया करा रही है, जिसे पाने के लिए हर कस्टमर को आधार-कार्ड लेकर सिम खरीदने जाना होगा।ये सिम रिलांयस के जियो डिजिटल स्टोर पर उपलब्द्ध हैं। जियो सिम यूजर्स को 5 जीबी की क्लाउड स्टोरेज भी दे रहा है।

गूगल प्ले स्टोर
जियो एक्सपीरियंस सेंटर के मुताबिक जियो के सिम को उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर के MyJio एप से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पहले एप को डाउनलोड करना होगा और उसके बाद उन्हें Get Jio SIM का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा। जहां पर कस्टमर को ऑफर कोड मिलेगा जिसमें मांगी गई सारी जानकारियों को पूरा करने पर उसे नजदीकी रिलायंस स्टोर से सिम प्राप्त हो जायेगा।

डेटा ट्रांसफर
जियो एक्सपीरियंस सेंटर आपको ये भी बतायेगा कि आप सिम से डेटा ट्रांसफर कैसे करें। रिलायंस के पास इस समस्या से निपटने के लिए SwitchToJio एप है, जिसे डाउनलोड करके हर झंझट से छुटकारा मिल जायेगा।

जियो वाई-फाई
जहां कहीं भी फ्री वाई फाई जोन होगा वहां जियो के कस्टमर्स को फायदा मिलेगा क्योंकि फ्री वाई-फाई का प्रयोग करने के लिए आईडी और पासवर्ड की जरुरत नहीं होगी, ये ऑटो कनेक्शन होगा, जो हर सुविधा मुहैया करायेगी।

पेपर, टीवी और सिनेमा
जियो मैग और न्यूजपेपर सर्विस में आपको 10 भाषाओं में 200 से ज्यादा मैगजीन मिलेंगी। यही नहीं आपके जियो मोबाइल आपको टीवी का भी सुख देगा और सिनेमा भी दिखायेगा। कस्टमर्स 15 भाषाओं में 300 से ज्यादा टीवी शो देख सकते हैं जो कि एचडी भी होंगे और कस्टमर को 6000 से ज्यादा हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रिय भाषा में फिल्में मिलेंगी, जिनमें विज्ञापन नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications