गौतम अडानी की बादशाहत, वॉरेन बफेट को पछाड़कर बने दुनिया के पांचवें सबसे रईस, जानिए कितनी है संपत्ति

गौतम अडानी बने दुनिया के पांचवें सबसे रईस, जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली। अडानी समूह के गौतम अडानी ने एक और बड़ी सफलता हासिल कर ली है। बिजनेस जगत में उनकी बादशाहत बढ़ी है। गौतम अडानी अब दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स बिलिनेयर इंडेक्ट के ताजा लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 122.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है और वो दुनिया के पांचवें सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं।

 गौतम अडानी ने वॉरेन बफेट को पछाड़ा

गौतम अडानी ने वॉरेन बफेट को पछाड़ा

फोर्ब्स बिलिनेनियर इंडेक्ट की लिस्ट के मुताबिक वॉरेन बफेट को पछाड़कर गौतम अडानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर अरबपति बन गए हैं। उनके पास 122.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति हैं तो वहीं वॉरेन के पास 121.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। अडानी की संपत्ति बिल गेट्स से थोड़ा सी कम है। वहीं उसने आगे बस बिल गेट्स, बर्नोर्ड ऑर्नोल्ट , जेफ बेसोज और एलन मस्क हैं।

 किसके पास कितनी संपत्ति

किसके पास कितनी संपत्ति

अगर दुनिया के टॉप 5 अमीरों की सूची देखें तो एलन मस्क के पास 270 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वहीं जेफ बेसोस के पास 170 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वहीं तीसरे नंबर पर बर्नॉर्ड के पास 162.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति है तो चौथे नंबर पर बिल गेट्स के पास 130.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वहीं पांचवें नेबर पर गौतम अडानी के पास 122.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वो बिल गेट्स से मात्र 8 बिलियन डॉलर पीछे हैं।

Recommended Video

    Gautam Adani बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, Mukesh Ambani को छोड़ा पीछे | वनइंडिया हिंदी
     2020 में मात्र 8.9 बिलियन डॉलर थी संपत्ति

    2020 में मात्र 8.9 बिलियन डॉलर थी संपत्ति

    गौतम अडानी की संपत्ति और उनके ग्रोथ चार्ज को देखें तो साल 2020 में उनके पास मात्र 8.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी। वहीं 2021 में कोरोना काल के दौरान उनकी आमदनी में खूब बढ़ोतरी हुई। 2021 में उऩकी संपत्ति 50.5 बलियन डॉलर पर पहुंच गई। वहीं 2022 की शुरुआत में ही उनकी संपत्ति 90 बिलियन डॉलर को पार कर गई और अप्रैल आने तक ये 43 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 122.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। अडानी की संपत्ति एक साल के भीतर दोगुनी हो गई। उनकी कंपनी के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिला।

    काम की खबर: ATM से नहीं निकला पैसा और खाते से कटा तो बैंक हर दिन आपको देगा 100 रुपए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+