Fuel Rates: जारी हुए तेल के नए दाम, सोनीपत में आज नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्यों?
नई दिल्ली, 27 अगस्त। शनिवार को भी तेल के दाम नहीं बढ़े हैं जिससे लोगों को राहत मिली हुई है। गौरतलब है कि केंद्र द्वारा 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी, जिसके बाद से ईधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। ये लगातार 98वां दिन है, जब घरेलू ईधन के दामों में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट होते हैं।

पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर
जहां देश में आज भी पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर बना हुआ है वहीं दूसरी ओर हरियाणा के सोनीपत में आज भी लोगों को पेट्रोल-डीजल और सीएनजी नहीं मिलेगी क्योंकि पंप संचालक शुक्रवार से हड़ताल पर है। मालूम हो कि हाल के दिनों में सोनीपत में फिलिंग स्टेशनों पर लूटपाट काफी बढ़ गई है।

सोनीपत में आज नहीं मिलेगा पेट्रोल
पंप मालिकों ने इस मामले में पुलिस से मदद मांगी है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के इस लचर रवैये से नाराज होकर और बढ़ती लूटपाट के विरोध में पंप मालिकों ने आज शाम 6 बजे तक पंप स्टेशनों को बंद करने का ऐलान कर रखा है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 96.92 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.59 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 90.08 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.36 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications