UPI से PF Withdrawal के लिए कितना और इंतजार? EPFO का नया IT सिस्टम तैयार, क्या है टाइमलाइन

EPFO UPI PF Withdrawal: अगर आप भी EPFO से UPI के जरिए PF निकालने का इंतजार कर रहे हैं, तो अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। पहले मार्च में लॉन्च की उम्मीद थी, लेकिन अब यह सुविधा कम से कम एक महीने और लेट हो गई है। इसके पीछे वजह है EPFO का नया और बड़ा IT सिस्टम अपग्रेड।

EPFO इस समय अपने पूरे IT सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। पुराने अलग-अलग सिस्टम्स को हटाकर एक नया सेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है, जिसे CITES 2.0 (Centralised IT Enabled System) कहा जा रहा है। यह सिस्टम पूरी तरह तैयार होने के बाद ही UPI से PF निकालने की सुविधा शुरू होगी।

UPI PF Withdrawal Update

CITES 2.0 में क्या खास है?

नया सिस्टम 6 बड़े मॉड्यूल्स में काम करेगा:

  • मेंबर अकाउंट
  • एम्प्लॉयर फाइलिंग
  • क्लेम प्रोसेस
  • पेंशन
  • फाइनेंस
  • कंप्लायंस और शिकायत निवारण

अभी तक इनमें से 5 मॉड्यूल्स की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन आखिरी मॉड्यूल (कंप्लायंस और ग्रिवांस) की टेस्टिंग अभी जारी है।

कब तक मिलेगा UPI से PF निकालने का ऑप्शन?

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सब कुछ प्लान के हिसाब से चलता है तो मई के अंत (May-end) तक यह सुविधा शुरू हो सकती है। यानी अभी लगभग एक महीने का और इंतजार तय है।

2 दिन के लिए बंद रहेंगी सेवाएं

इस नए सिस्टम को लागू करने के दौरान EPFO को पूरे डेटा और सॉफ्टवेयर को माइग्रेट करना होगा।
इस वजह से करीब 2 दिन तक कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा- यानी सिस्टम पूरी तरह बंद रहेगा।

Jan Akrosh Mahila Padyatra: महिला आरक्षण के विरोधियों को CM योगी की खुली चुनौती! निशाने पर कांग्रेस और सपा
Jan Akrosh Mahila Padyatra: महिला आरक्षण के विरोधियों को CM योगी की खुली चुनौती! निशाने पर कांग्रेस और सपा

नया मोबाइल ऐप भी आएगा

अभी EPFO की सेवाएं UMANG App पर मिलती हैं, लेकिन नए सिस्टम के साथ एक डेडिकेटेड EPFO ऐप* भी लॉन्च किया जाएगा।

इस ऐप की खास बातें:

  • सीधे PF अकाउंट से लिंक होगा
  • UPI से कनेक्ट रहेगा
  • पैसा सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगा

कितना पैसा निकाल पाएंगे?

नई सुविधा के तहत यूजर्स एक बार में अपने PF का 75% तक पैसा निकाल सकेंगे, वो भी तेज और आसान प्रोसेस के साथ। EPFO का यह IT अपग्रेड कोई छोटा बदलाव नहीं है- यह पूरा सिस्टम बदलने जैसा है। थोड़ी देरी जरूर है, लेकिन इसके बाद PF निकालना उतना ही आसान हो सकता है जितना UPI से पेमेंट करना।

 LPG Price Today: 'बिना DAC के नहीं मिलेगा सिलेंडर ', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का दाम?
LPG Price Today: 'बिना DAC के नहीं मिलेगा सिलेंडर ', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का दाम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+