इन 5 शहरों में रोजाना बदलेंगे डीजल-पेट्रोल के दाम, कहीं आपका शहर भी तो नहीं इसमें
तेल कंपनियों ने 5 शहरों को चुना है, जहां पर रोजाना तेल की कीमतों में बदलाव हो सकता है। ये शहर हैं- दक्षिण भारत में पुडुचेरी और वाईजेग, पश्चिम में उदयपुर, पूर्व में जमशेदपुर और उत्तर में चंडीगढ़।
नई दिल्ली। हाल ही में एक खबर आई थी कि सरकारी तेल कंपनियां रोजाना तेल की कीमतों की समीक्षा करने की योजना बना रही हैं। इससे तेल की कीमतों में रोजाना बदलाव हो सकता है। इसी कदम के तहत अब कुछ सरकारी तेल कंपनियों ने इस प्लान को टेस्ट करना भी शुरू कर दिया है। ये भी पढ़ें- अब हर रविवार पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, रात में नहीं मिलेगा तेल!

इन 5 शहरों को चुना गया
सरकारी तेल कंपनियों ने 5 शहरों को चुना है, जहां पर रोजाना तेल की कीमतों में बदलाव हो सकता है। ये शहर हैं- दक्षिण भारत में पुडुचेरी और वाईजेग (विशाखापट्टनम), पश्चिम में उदयपुर, पूर्व में जमशेदपुर और उत्तर में चंडीगढ़। अगर इन पांचों शहरों में तेल की कीमतों की रोजाना समीक्षा करना सफल रहा तो फिर इसे पूरे देश में लागू करने पर विचार किया जाएगा। ये भी पढ़ें- क्या गाड़ी को फुल टैंक भराना खतरनाक है? जानिए क्या है सच

अभी 15 दिनों में बदलती है कीमत
मौजूदा समय में हर 15 दिन में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बदलाव होता है, लेकिन नई व्यवस्था के तहत रोजाना तेल की कीमतें बदल सकती हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने यह योजना बनाई है कि भारत में भी कई अन्य विकसित देशों की तरह डीजल पेट्रोल की कीमतों की रोजाना समीक्षा की जाए, जिसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऊपर बताए गए पांच शहरों में लागू किया जाएगा। ये भी पढ़ें- यहां आलू-प्याज से भी सस्ता है काजू, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

1 मई से शुरू होगी नई व्यवस्था
डीजल-पेट्रोल की कीमतों की रोजाना समीक्षा करने की इस नई व्यवस्था को 1 मई से लागू किया जाएगा। 30 अप्रैल तक तेल की कीमतों की समीक्षा हर 15 दिन पर ही की जाएगी। हालांकि, ऊपर बताए गए 5 राज्यों के अलावा अन्य सभी राज्यों 1 मई के बाद भी 15 दिनों में ही तेल की समीक्षा की जाएगी। ये भी पढ़ें- जियो ने लॉन्च किया धन धना धन ऑफर, जानिए क्या मिलेंगे फायदे

खोजे जा रहे हैं तरीके
भारत के करीब 95 फीसदी बाजार पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, बारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का कब्जा है। ये कंपनियां उन तरीकों को खोजने में जुटी हुई हैं, जिससे डीजल और पेट्रोल की कीमतों में रोजाना बदलाव किया जा सके। इसे लेकर तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ इन तेल कंपनियों के अधिकारियों ने मुलाकात भी की है। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

तकनीक ने बनाया इसे आसान
एक उच्च अधिकारी ने बताया कि काफी समय से रोजाना समीक्षा करने पर चर्चा चल रही थी। अब तकनीक ने इसे लागू करने के लिए आसान बना दिया है। उन्होंने बताया कि अधिकतर पेट्रल पंपों पर ऑटोमेशन, डिजिटल तकनीक और सोशल नेटवर्क ने देश भर के 53,000 पेट्रोल पंपों पर कीमतों में बदलाव को लागू करना काफी आसान बना दिया है। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?













Click it and Unblock the Notifications