नोटबंदी के बाद ई-वॉलेट और ऑनलाइन कैब कंपनियों को फायदा, ई-कॉमर्स कंपनियों को हुआ घाटा
नोटबंदी के बाद जहां ई-वॉलेट कंपनियों को जहां फायदा हुआ वहीं ई-कॉमर्स कंपनियों का घाटा झेलना पड़ा।
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद कैश की किल्लत से जूझ रहे लोगों का सहारा बना ई-वॉलेट। मोबाइल वॉलेट की मदद से लोगों को नोटबंदी के दौरान बड़ी राहत मिली है। इसका फायदा ई-वॉलेट कंपनियों को भी खूब हुआ है। नोटबंदी के बाद लोगों में कैशलेस ट्रांजेक्शन की प्रवृत्ति बढ़ी है। जिसका सबसे ज्यादा फायदा डिजिटल वॉलेट को हुआ।

पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज जैसे ई-वॉलेट कंपनियों को इसका खूब फायदा हुआ है। नोटबंदी के बाद अगर मुनाफे की बात करे तो नबंर एक के पायदान पर ई-वॉलेट कंपनियां और दूसरे पायदान पर ऑनलाइन कैब सर्विस रही। लोगों ने कैश की किल्लत के दौरान ऑनलाइन कैब का खूब इस्तेमाल किया है। जहां ई-वॉलेट और ऑनलाइन कैब सर्विसेज को फायदा हुआ तो वहीं नोटबंदी का नुकसान ई-कॉमर्स कंपनी को हुआ है। फिल्पकार्ट, स्नैपडील जैसी कंपनियों को नोटबंदी के बाद काफी नुकसान हुआ है। कैशलेस ट्रांजेक्शनंस में फूड ऑर्डर प्लेटफॉर्म और ग्रॉसरी का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।
कूपनदुनिया द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक नोटबंदी के दौरान पेटीएम, फ्रीचार्ज, मोबिक्विक, डोमिनोज पिज्जा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले ब्रांड बने। उसके बाद सर्वे के मुताबिक अमेजन का ट्रैफिक जहां 22 प्रतिशत घटा है। जबकि फ्लिपकार्ट और स्नैपडील के ट्रैफिक में 50 प्रतिशत का घाटा रहा। अगर शहर की बात करे तो नोटबंदी के दौरान कैश की किल्लत से बिजनेस का सबसे ज्यादा नुकसान मुंबई को हुआ। जबकि दूसरे नबंर पर कोलकाता और तीसरे नबंर पर दिल्ली रही। मुंबई को नोटबंदी से ई-कॉमर्स का ट्रैफिक मुंबई में 37 प्रतिशत घटा, जबकि कोलकाता में 26 और चेन्नई में 16 और दिल्ली में 7 प्रतिशत घटा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications