Diwali Gift Ideas: 500 रुपए के बजट में बेस्ट दिवाली गिफ्ट, दोस्त-रिश्तेदार हो जाएंगे खुश
Diwali Gift Ideas: 500 रुपए के बजट में बेस्ट दिवाली गिफ्ट, दोस्त-रिश्तेदार हो जाएंगे खुश
Diwali Gift Ideas. दिवाली के मौके पर अपनों को गिफ्ट देने का चलन है। दोस्तों, पड़ोसियों, सगे-संबंधियों को लोग गिफ्ट देते हैं। इस गिफ्ट में आपका अच्छा-खासा बजट लग जाता है। दिवाली के गिफ्ट का चुनाव करना आसान नहीं होता। जेब को ध्यान में रखते हुए बेस्ट गिफ्ट का चुनाव करना आसान काम नहीं होता है। बजट के साथ दिवाली गिफ्ट ऑप्शन चुनने में हम आपकी मदद करते है। हम आज आपको उन गिफ्ट आइडिया के बारे बता रहे हैं जिसकी मदद से आप महज 500 रुपए के भीतर बेस्ट तोहफा देकर अपनों के चेहरे पर खुशी ला सकते हैं।

500 रुपए के बजट में बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन
- टीलाइट कैंडल स्टैंड: चाहे ऑफिस में साथ काम करने वाले सहकर्मी हो या दोस्त-रिश्तेदार। आप 500 रुपए के बजट में खूबसूरत टीलाइट कैंडल होल्डर खरीद कर गिफ्ट कर सकते हैं।
- वास्तु-फेंगशुई: दिवाली के मौके पर अपनों को फेंगशिई, वास्तु से जुड़ी चीजें गिफ्ट कर आप वाहवाही लूट सकते हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की मूर्ति देना न केवल शुभ माना जाता है, बल्कि ये तोहफा आपके बजट में भी फिट बैठेगा। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से ये तोहफा आसानी से खरीद सकते हैं।
- अरोमा डिफ्यूजर एंड ऑयल्स: दिवाली पर घर को खुशबू के साथ महकाने के लिए आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को अरोमा डिफ्यूजर दिफ्ट कर सकते हैं। 500 के बजट में आपको एक से बढ़कर एक डिफ्यूजर मिल जाएंगे। अरोमा अगरबत्ती और अरोमा ऑयल्स के बेस्ट ऑप्शन इस बजट में उपलब्ध है।
- दिया और कैंडल: आप दिवाली पर डेकोरेटिव दिया और कैंडल अपने दोस्तों और संगे संबंधियों को गिफ्ट कर सकते हैं। 500 रुपए के बजट में इसके कई ऑप्शन ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएंगे।
- इंडोर प्लांट: दिवाली के मौके पर आप अपनों को इंडोर प्लांट देकर खुश कर सकते हैं। ये प्लांट ने केवल पॉल्यूशन को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेते हैं बल्कि आपके बजट में उपलब्ध हैं।Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज,चार्ट बनने के बाद भी मिल सकता है कन्फर्म ट्रेन टिकट












Click it and Unblock the Notifications