आज से करीब 200 चीजें हुईं सस्ती, अब किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए दीजिए सिर्फ 5 फीसदी GST
नई दिल्ली। अगर आप भी बाहर खाना खाने जाते हैं तो अब आपकी जेब पर पड़ने वाला बोझ कम हो जाएगा। आज यानी 15 नवंबर से होटलो में खाना खाने पर आपको सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। साथ ही आज से करीब 200 चीजों पर जीएसटी दर कम हो जाएगी। पिछले ही हफ्ते होटलो में खाना खाने पर लगने वाले जीएसटी की दर में कटौती की गई थी, जिसे 15 नवंबर से लागू कर दिया गया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह जीएसटी एसी और नॉन-एसी दोनों तरह के होटलों पर लगेगा। यानी भले ही आप एसी होटल-रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएं या फिर नॉन एसी होटल-रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएं, दोनों ही जगह आपको सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी देना होगा।

जीएसटी काउंसिल ने किया ये फैसला
पिछले ही सप्ताह जीएसटी काउंसिल ने करीब 200 उत्पादों (177 उत्पाद) की जीएसटी दरों को घटाया था। काउंसिल ने जहां एक ओर बहुत से उत्पादों को 28 फीसदी के स्लैब से निकाल कर 12 और 18 फीसदी के स्लैब में रखा था वहीं कुछ को 12 के स्लैब से निकाल कर 5 फीसदी के स्लैब में रख दिया था। सबसे बड़ा बदलाव एसी और नॉन-एसी होटलों में खाना खाने पर लगने वाले जीएसटी रेट को लेकर ही किया गया है।

पहले थी ये व्यवस्था
इससे पहले नॉन एसी होटल में खाना खाने के लिए 12 फीसदी जीएसटी चुकाना होता था, जबकि एसी वाले होटलों में खाना खाने पर आपको 18 फीसदी चुकाना पड़ता था। अब नए बदलाव के तहत आपको सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी ही चुकाना होगा। अब 5 फीसदी जीएसटी लगने के बाद होटल मालिकों को इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने का फायदा नहीं मिलेगा।

इन होटलों में लगेगा 18 फीसदी जीएसटी
भले ही होटलों में खाना खाने पर लगने वाले जीएसटी में बदलाव किया गया है, बावजूद इसके आपको कुछ होटलों में 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। जिस होटल में एक रात के लिए कमरे का किराया 7500 रुपए से अधिक है, वहां 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। आउटडोर कैटरिंग पर भी 18 फीसदी जीएसटी लगेगा।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications