नोटबंदी का नहीं पड़ा महंगाई पर असर, जानिए कितनी आई गिरावट
जहां एक ओर नोटबंदी से जीडीपी में कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नोटबंदी से महंगाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। जानिए किस क्षेत्र का कैसा रहा हाल।
नई दिल्ली। नोटबंदी की वजह से जहां जीडीपी को झटका लगा है, वहीं औद्योगिक उत्पादन में इजाफा हुआ है। नवंबर महीने में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.7 फीसदी बढ़ा है। आपको बता दें कि अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन की ग्रोथ में गिरावट दर्ज की गई थी। अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन -1.9 फीसदी थी। यह आंकड़े गुरुवार को जारी किए गए। आंकड़ों के मुताबिक यह देखने को मिला है कि औद्योगिक उत्पादन में खासतौर पर कैपिटल गुड्स के उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई है।

इतना ही नहीं, महंगाई की बात करें तो इसमें भी सरकार को राहत मिली है। दिसंबर के महीने में महंगाई 3.63 फीसदी से घटकर 3.41 फीसदी हो गई है। आपको बता दें कि दो सालों में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का यह न्यूनतम स्तर है, जिसका मुख्य कारण खाद्य पदार्थों की कीमत में कमी आना है। विशेषज्ञों का दावा था कि नवंबर में जो खुदरा महंगाई दर 3.63 फीसदी थी, वह दिसबंर में 3.57 फीसदी हो जाएगा। इस लिहाज से इसमें आी यह गिरावट काफी सही है।
ये भी पढ़ें- डाउनलोड स्पीड के मामले में जियो ने सभी कंपनियों को किया पीछे, 18.16 एमबीपीएस की दे रहा स्पीड
इतना ही नहीं, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ में भी बढ़ोत्तरी हुई है। यह ग्रोथ -2.4 फीसदी से बढ़कर 5.5 फीसदी हो गई है। वहीं बेसिक गुड्स की ग्रोथ भी 4.1 फीसदी से बढ़कर 4.7 फीसदी हो गई है। दालों की महंगाई दर 0.23 फीसदी घट गई है। अगर कन्ज्यूमर ड्यूरेबल्स की ग्रोथ की बात की जाए तो यह 0.2 फीसदी से बढ़कर 9.8 फीसदी हो गई है। अगर बात की जाए कपड़े जूते की महंगाई की तो यह भी 4.98 फीसदी से घटकर 4.88 फीसदी हो गई है। हालांकि, फ्यूल महंगाई दर में बढ़ोत्तरी हुई है। यह महंगाई दर 2.80 से बढ़कर 3.77 फीसदी पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications