Google Pay: बिना डेबिट कार्ड के बनाएं UPI अकाउंट, ऐसे सेट करें पिन, गूगल पे का नया फीचर्स लॉन्च
Google Pay: गूगल पे ने अपने यूजर्स को गुड न्यूज दी है। अब गूगल पे के नया फीचर्स में यूजर्स बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई अकाउंट बना सकेंगे।

Google Pay: ऑनलाइन पेमेंट सर्विस गूगल पे (Google Pay) ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत दी है। उन्होंने नया फीचर्स लॉन्च करते हुए कहा कि अब यूपीआई अकाउंट बनाने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है। कंपनी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यूजर बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई अकाउंट बना सकते हैं।
इस नए फीचर्स की मदद से यूजर्स अब बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई पिन बनाकर ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स के पास आधार नंबर होना अनिवार्य है। इसके साथ ही ये भी ध्यान देना होगा कि मोबाइल नंबर, आधार नंबर और बैंक अकाउंट आपसे में लिंक हो। तीनों चीज अगर लिंक है तो आप बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई अकाउंट बना सकते हैं।
Recommended Video

गूगल पे यूजर्स को बस आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जरूरत है। साथ ही यह आधार नंबर बैंक से भी जुड़ा हो। इसके बाद बिना डेबिट कार्ड के यूजर्स गूगल पे चला सकते हैं।
मोबाइल में सबसे पहले गूगल पे ऐप को खोलें। इसके बाद यूपीआई ऑनबोर्ड विकल्प पर क्लिक करें। आधार कार्ड के 6 अंक को दर्ज करें। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करते ही अकाउंट क्रिएट हो जाएगा। इसके बाद अपने सुविधा के अनुसार पिन सेट कर लें। पिन सेट के बाद आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप लाने जा रहा दमदार फीचर, Google Meet-Zoom को मिलेगी टक्कर!












Click it and Unblock the Notifications