WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप लाने जा रहा दमदार फीचर, Google Meet-Zoom को मिलेगी टक्कर!
WhatsApp Screen Sharing Feature: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर जल्द एक दमदार फीचर आने वाला है, जिसके बाद यूजर अपने फोन की स्क्रीन शेयर कर सकेंगे।

WhatsApp New Feature: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा नया फीचर लाने जा रहा है, जिसके बाद जूम और गूगल मीट को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप पर अब वीडियो कॉल के साथ-साथ स्क्रीन शेयर करने की भी सहूलियत मिलने वाली है।
कंपनी ने इसके लिए टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है, जल्द यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, जो Android 2.23.11.19 अपडेट इंस्टॉल करते हैं।
व्हाट्सएप डवलपमेंट पर नजर रखने के लिए जानी जाने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह सुविधा वीडियो कॉल के दौरान सभी यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले हफ्तों में सभी यूजर के लिए इस फीचर के उपलब्ध होने की उम्मीद है।
कैसे करेगा काम, जानिए
रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp पर स्क्रीन शेयरिंग फीचर को यूज करने के लिए यूजर्स को कॉल कंट्रोल व्यू में एक नया आइकन ऐड किया जा रहा है, जिस पर जाकर यूजर अपनी स्क्रीन को शेयर करने के ऑप्शन को क्लिक कर सकेंगे। इसके बाद स्क्रीन शेयर हो सकेगी।
बता दें कि व्हाट्सऐप का यह नया फीचर Zoom कॉल पर दिखने वाले स्क्रीन शेयरिंग फीचर की तरह ही काम करेगा, जिसके बाद यूजर्स को अब फोन में वीडियो कॉल के साथ स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन भी एक ही ऐप के अंदर मिल जाएगा।
15 मिनट के अंदर मैसेज एडिट
मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने हाल ही में 'सेंड मैसेज को एडिट करने' की सुविधा भी शुरू की है। इस फीचर के तहत अब यूजर्स मैसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर उसे एडिट कर सकते हैं। इससे पहले ऐसे मैसेज भेजने के बाद इसे एडिट करने का ऑप्शन नहीं था, लेकिन अब एडिट किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications