महंगाई का एक और झटका, आज से CNG और PNG भी हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट
महंगाई का एक और झटका, आज से CNG और PNG भी हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट
नई दिल्ली। पट्रोल-डीजल( Petrol-Diesel) के साथ ही हाल में गैस सिलेंडर( LPG Gas Cylinder) के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई। एलपीजी सिलेंडर के बाद महंगाई का एक और झटका लोगों को लगा है। रविवार, 29 अगस्त से सीएनजी-पीएनजी(CNG PNG Price Hike) के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई। दिल्ली,एनसीआर जैसे शहरों में रविवार में सीनजी-पीनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई। रविवार सुबह 6 बजे स नई दरें लागू हो गई हैं।

महंगाई की एक और मार
रविवार को आम जनता पर महंगाई की क और मार पड़ी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों में आज से सीएनजी, पीएनजी क दामों में बढोतरी कर दी गई। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी, साथ ही अपने ग्राहकों को SMS भेजकर नई दरों के बारे में जानकारी दी है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने इनपुट कॉस्ट को कारण बताते हुए लिखा कि नेचुरल गैस का इनपुट कॉस्ट बढ़ने क कारण 29 अगस्त से CNG और PNG के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
क्या है नई दरें
IGL द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज से CNG की कीमत 45.20 रुपए प्रति किलोग्राम तय किया गया है तो वहीं पीएनजी की कीमत 29.61 रुपए स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर तय किया गया है। अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो वहां CNG 45.20 रुपए प्रति किलो और PNG 29.61 रुपए स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गया है। जबकि दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद में CNG 50.90 रुय और PNG 30.91 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर पर पहुंच गया। वहीं गुरुग्राम PNG 29.10 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर है।मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में CNG 58.15 रुप पर पहुंच गया है, जबकि राजस्थान के अजमेर, पाली में CNG 59.80 रुप पर बिक रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर, फतेहपुर में CNG की कीमत 61.40 रुप रुपएए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications