बीते सालों में बैंकिंग सेक्टर में हुआ सुधार, आत्मनिर्भर भारत में अहम योगदान: PM मोदी

बीते सालों में बैंकिंग सेक्टर में हुआ सुधार, आत्मनिर्भर भारत में अहम योगदान: PM मोदी

नई दिल्ली, 18 नवंबर। प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैंकिंग सेक्टर में सुधार और उसके विकास को लेकर कहा कि पिछले 6 -7 सालों में देश के बैंकिंग सेक्टर में तेजी से सुधार हुआ है। देश के गरीबों तक बैंकिंग सेक्टर पहुंच गया है। क्रिएटिंग सिनर्जिज फॉर सीमलेस क्रेडिट फ्लो एंड इकोनॉमिक ग्रोथ पर आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछल कुछ सालों में भारत में बैंकिंग सेक्टर में काफी सुधार हुआ हैं।

 Central Government reforms have transformed banking sector: PM Modi
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ सालों में बैंकों की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि बंकों की एनपीए को सुधारने के लिए कोशिश की जा रही है। बैंकों में नई पूंजी डाली गई है और कर्ज वसूली प्रणाली को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि जब कोई बैंक का पैसा लेकर भागता है तो उसकी खूब चर्चा होती है, लेकिन जब उससे वो कर्ज वसूला जाता है तो उसकी बात नहीं होती।

उन्होंने कहा कि सरकार और बैंकिंग प्रणाली ने सख्ती से फंसे हुए कर्जों को निवारण किया है और बैंकों में फंसे 5 लाख करोड़़ रुपए की वसूली की गई है। बैंकिंग ढ़ांचे में सुधार किया जा रहा है और बैंकों को नया निवेश मिल रहा है। देश के बैंकिंग सेक्टर को सपोर्ट मिल रहा है और इस क्षेत्र में सुधार जारी है। अब देश का बैंकिंग सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती से अहम रोल निभा रहा है और देश की ताकत बढ़ा रहा है। इतना ही नहीं भारत के आत्मनिर्भर भारत योजना में भी बैंकिंग सेक्टर अहम रोल निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अब बैंकों को कर्जदार और देनदार जैसी भावनाओं से ऊपर उठकर पार्टनरशिप के मॉडल को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत के बैंकों की ताकत इतनी बढ़ चुकी है कि वो देश की अर्थव्यवस्था को नई शक्ति औ ऊर्जा प्रदान कर रहा है।गुरुनानक जयंती पर बैंक खुले हैं या बंद, देखिए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट यहां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+