Bank Holiday on 19 November: गुरुनानक जयंती पर बैंक खुले हैं या बंद, देखिए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट यहां

Bank Holiday on 19 November: गुरुनानक जयंती पर बैंक खुले हैं या बंद, देखिए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट यहां

नई दिल्ली, 18 नवंबर। नवंबर महीने में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई हैं। नवंबर महीने में बैंक 17 दिन बंद रहेंगे। आधे से ज्यादा महीना बीत चुका है, वहीं बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें तो महीने के बाकी बचे दिनों में भी बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। 19 नवंबर, शुक्रवार को भी गुरुनानक जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 19 नवंबर से 30 नवबंर तक बैंक 6दिन बंद रहेंगे। छुट्टियों की पूरी लिस्ट नीचे देखें।

 गुरुनानक जयंती पर बैंक बंद

गुरुनानक जयंती पर बैंक बंद

आरबीआई द्वारा बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट पहले ही जारी कर दी जाती है। हर महीन की छुट्टियों की लिस्ट आऱबीआई की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। हालांकि ये छुट्टी देशभर के बैंकों पर लागू नहीं होती। छुट्टियां शहरों और राज्यों के आधार पर होती है। 19 नवंबर को भी बैंकों की छुट्टी है। गुरुनानक जयंती को कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

 कहां- कहां बैंक रहेंगे बंद

कहां- कहां बैंक रहेंगे बंद

19 नवंबर, शुक्रवाक को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस मौके पर आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, रायपुर, रांची क अलावा शिमला और श्रीनगर के सभी बैंक बंद रहेंगे। यानी इन शहरों में गुरुनानक जयंती के कारण शुक्रवार को बैंकों की छुट्टी होगी।

 नवंबर में कब-कब बैंक बंद

नवंबर में कब-कब बैंक बंद

इसके अलावा 21 नवंबर को देशभर के बैंक बंद रहेंगे। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 22 नवंबर को कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 23 नवंबर को शिलांग के बैंकों में सेंग कुट्सनेम के चलते छुट्टी रहेगी। 27 नवंबर को महीने के चौथे शनिवार क कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 28 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की छुट्टी के दौरान लोगों को चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट जैसे कामों में दिक्कत हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+