मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिए शुभ संकेत, कहा- इस साल GDP वृद्धि 2 अंकों में संभव
नई दिल्ली, 30 नवंबर: देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। मंगलवार को कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने कहा कि औपचारिक क्षेत्र कोविड -19 संकट से अच्छी तरह से उभरा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस साल भारत में दोहरे अंकों की आर्थिक वृद्धि होने की संभावना है।

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि पहली छमाही के लिए समग्र वृद्धि 13.7% रही है। इसलिए बाद की तिमाहियों में 6% से थोड़ी अधिक वृद्धि भी इस वर्ष के लिए दो अंकों की वृद्धि देने में सक्षम होनी चाहिए। उनके मुताबिक आने वाले साल 2022 में भारत के 6.5-7% बढ़ने की उम्मीद है।
मुख्य आर्थिक सलाहकार का यह बयान उस वक्त आया, जब सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.4 फीसदी रही है। उन्होंने कहा कि साल 2015-19 के बीच संचयी वार्षिक वृद्धि दर (annual growth rate) भारत के लिए सकल मूल्य (gross valu), व्यापारिक निर्यात और विनिर्मित वस्तुओं के निर्यात में चीन की तुलना में अधिक रही है।
इसी के साथ सीईए ने कहा कि औपचारिक क्षेत्र कोरोना संकट से अच्छी तरह उभरा है। अनौपचारिक क्षेत्र भले ही प्रभावित हुआ हो, इसके उत्पादन की प्रकृति का अर्थ है कि यह कम प्रभावित होगा। वित्तीय क्षेत्र मजबूत हुआ है और विनिर्माण क्षेत्र दर्शाता है कि इस दशक में भारत को विकास करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications