पूरी तरह से TATA की हुई एयर इंडिया, CCI ने शेयरहोल्डिंग के अधिग्रहण को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 20 दिसंबर। भारत सरकार द्वारा एयर इंडिया के निजीकरण के बाद सोमवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टैलेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एयर इंडिया लिमिटेड, एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड और एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने एयर इंडिया को बेचने के लिए नीलामी रखी थी, जिसे टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'टैलेस प्राइवेट लिमिटेड' ने खरीदा था। अब सीसीआई की तरफ से कंपनी को एयर इंडिया में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी गई है।

नियामक ने एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज में टैलेस द्वारा एयर इंडिया में शेयरों के अधिग्रहण के साथ हिस्सेदारी अधिग्रहण को भी मंजूरी दी। सीसीआई ने अपने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित संयोजन में टैलेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एयर इंडिया लिमिटेड (एयर इंडिया) और एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड (एईएक्सएल) की 100% इक्विटी शेयर पूंजी और एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एआईएसएटीएस) की 50% इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है।
यह भी पढ़ें: टाटा के टेक ओवर से पहले एयर इंडिया बोर्ड मेंबर्स की होगी छुट्टी, मांगा इस्तीफा- सूत्र
सरकार ने 8 अक्टूबर को घोषणा की थी कि टैलेस ने कर्ज में डूबी एयरलाइन का अधिग्रहण करने के लिए बोली जीती है। टाटा ने स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह के नेतृत्व में 18,000 करोड़ रुपए की पेशकश करके एक संघ को पछाड़ दिया था। 25 अक्टूबर को सरकार ने एयर इंडिया के विनिवेश के लिए टाटा संस के साथ शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो पूरी तरह से सरकार के स्वामित्व में है। इस महीने की शुरुआत में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एयर इंडिया का टाटा संस को हस्तांतरण अगले 1 से 1.5 महीनों में पूरा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications