टाटा के टेक ओवर से पहले एयर इंडिया बोर्ड मेंबर्स की होगी छुट्टी, मांगा इस्तीफा- सूत्र
नई दिल्ली, 23 नवम्बर। एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद अब टाटा संस इसके कंट्रोल की तैयारी कर रहा है लेकिन इसके पहले एयर इंडिया के वर्तमान बोर्ड को बाहर किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया के बोर्ड मेंबर्स से उनका इस्तीफा मांगा गया है।

मामले के जानकार सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया के बोर्ड के सदस्यों से पिछले सप्ताह इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। उम्मीद है कि जनवरी में टाटा संस के अधिग्रहण के पहले अगले महीने होने वाली आखिरी बैठक में बोर्ड के सदस्य अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
7 सदस्यों का इस्तीफा मांगा गया
हिंदुस्तान टाइम्स ने एयर इंडिया के अनाम अधिकारी के हवाले से लिखा कि बोर्ड के सात सदस्यों को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। इनमें चार फंक्शनल डायरेक्टर, दो सरकार द्वारा नामित डायरेक्टर और अध्यक्ष और मेनेजिंग डायरेक्टर शामिल हैं। निदेशक मंडल को एयर इंडिया के टेक ओवर से पहले होने वाली आखिर बोर्ड बैठक के बाद इस्तीफा देना होगा। अधिकारी के मुताबिक 15 नवम्बर को एक बैठक में बोर्ड के सदस्यों को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।
एयरलाइन के एक अन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया आखिरी बोर्ड बैठक दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है जिसके बाद सभी सातों निदेशक इस्तीफा दे देंगे। अधिकारी ने कहा इसमें सत्तारूढ़ बीजेपी के सैयद जफर इस्लाम भी हैं जो एयरलाइन के गैर-आधिकारिक निदेशक हैं।"
फिर से टाटा की हुई एयर इंडिया
राष्ट्रीयकरण के 70 साल बाद सरकार ने कर्ज में डूबी एयर इंडिया को बेचने का फैसला किया जिसमें एयर इंडिया ने ऊंची बोली लगाकर इसे खरीद लिया। इस तरह एक बार फिर से एयर इंडिया टाटा के पास पहुंच गई। एयर इंडिया की स्थापना 1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में की गई थी। आजादी के बाद सरकार ने इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications