Income Tax Return: टैक्सपेयर्स के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई ITR की डेडलाइन
Income Tax Return: टैक्सपेयर्स के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई ITR की डेडलाइन
Income Tax Return. इनकम टैक्स पेयर्स के लिए राहत भरी खबर है। सरकार की ओर से टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ा दी गई है। वित्त मंत्रालय ने कंपनियों द्वारा आकलन वर्ष 2022-23 के लिए रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ाकर इसे 7 नवंबर 2022 कर दिया गया है। कंपनियों के लिए रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 7 नवंबर कर दिया गया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड या सीबीडीटी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके मुताबिक जिन कंपनियों को अपना ऑडिट करवाना जरूरी है उनके लिए रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ा दी गई है। इस अधिसूचना में कहा कि पिछले महीने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाई गई थी। जिसके बाद इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ाई दी गई है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अपनी नोटिफिकेशन में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अधिनियम की धारा 139 की उप-धारा (1) के तहत रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ा दी गई है। इससे पहले पिछले महीने सीबीडीटी ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा को बढाकर 7 अक्टूबर कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications