50 हजार से भी कम कीमत में घर ले आइए स्कूटी, जबरदस्त माइलेज के साथ मिल रहा शानदार फीचर्स
दो पहिया वाहन लेने के लिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। 50 हजार से भी कम कीमत में अब स्कूटर घर ला सकते हैं। शानदाऱ माइलेज के साथ जबरदस्त फीचर्स मिलेगा।

Buy Scooter Less than 50 Thousands: कोरोना के बाद से देश में दोपहिया वाहनों की कीमत अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई। इसके चलते अधिकांश लोगों के लिए बाइक एक सपना जैसा हो गई है। बाइक की कीमत करीब एक लाख हो गई है। इससे अधिकांश लोग चाह कर भी नहीं खरीद पाते हैं।
लेकिन इस बीच आपके लिए एक अच्छी खबर है कि अब सपनों वाली बाइक लाने के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब महज 50 हजार से कम कीमत में सपनों वाली स्कूटी घर ला सकते हैं। 50 हजार से कम कीमत में आपको कई स्कूटर मिल सकते हैं।
कम कीमत में भी ये स्कूटर जबरदस्त माइलेज देता है। ऐसे 5 स्कूटर है, जिसकी कीमत 50 हजार से कम है। इसका फीचर्स भी शानदार है। ये आपके बजट में सीधा फिट बैठ रहा है। 50 हजार से कम में ये स्कूटर सीधा अपने घर ले आइए। इसमें कई इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है।
Techo Electra Neo
Techo Electra Neo स्कूटर काफी सस्ती रेंज वाली स्कूटर है। इसकी कीमत 41919 रुपये से शुरू होती है। यह चार अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। पूरा बैटरी चार्ज करने में लगभग 5-7 घंटे लगते हैं। 60-65 किलोमीटर तक जा सकते हैं।
Recommended Video

TVS XL100
TVS XL100 की कीमत 46,671 रुपये से शुरू होती है। 99 सीसी का यह स्कूटर है। स्कूटर का वजन 89 किलोग्राम है। 4 लीटर पेट्रोल की कैपिसिटी है। यह पेट्रोल पर चलता है।
Avon E Scoot
Avon E Scoot इलेक्ट्रिक स्कूटर है। एक बार चार्ज करने पर इससे 65 किलोमीटर तक जा सकते हैं। इसकी कीमत 45 हजार रुपये है। कम रेंज की यह स्कूटर लोगों के अच्छा विकल्प है।
Lohia Oma Star
Lohia Oma Star स्कूट की कीमत 41,444 रुपये से शुरू होती है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह स्कूटर 60 किलोमीटर तक चलता है।
Komaki XGT KM
Komaki XGT KM इलेक्ट्रिक स्कूटर है। फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 130-150 किमी चलता है। बैटरी को चार्ज करने में 6.8 घंटे का समय लेता है।
यह भी पढ़ें- Train: घर जाने में अब नहीं होगी दिक्कत, रेलवे चलाएगी 217 समर स्पेशल ट्रेन, UP के खाते में नहीं आई एक भी गाड़ी












Click it and Unblock the Notifications