Train: घर जाने में अब नहीं होगी दिक्कत, रेलवे चलाएगी 217 समर स्पेशल ट्रेन, UP के खाते में नहीं आई एक भी गाड़ी
इस बार यूपी को एक भी ट्रेन नहीं मिली हैं। वहीं बिहार को 10 ट्रेनें मिली हैं। रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि इस बार कुल 217 ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Summer Special Train: गर्मी छुट्टी शुरू होते ही लोग अपने घरों को जाने लगते हैं। इसके चलते ट्रेन में भीड़ काफी बढ़ जाती है। लोगों को टिकट नहीं मिलता है। वेटिंग लिस्ट भी बहुत अधिक होती है। सीट कंफर्म नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे ने 217 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें कुल 4010 फेरे लगाएंगी।
रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि इस गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त 4010 विशेष यात्राओं को मंजूरी दी गई है। इसके लिए कुल 217 ट्रेनें चलेंगी, जो कुल 4010 फेरे लगाएंगी। गर्मी में घर जाने वालों के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
रेल मंत्रालय ने पूरे 17 जोन की लिस्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि किस जोन को कितनी ट्रेन मिली है। सबसे ज्यादा साउथ वेस्ट रेलवे को ट्रेनें मिली हैं। इन्हें 69 स्पेशल ट्रेनें मिली हैं। साउथ सेंट्रल रेलवे को 48 ट्रेनें मिली हैं। वेस्ट रेलवे को 40, दक्षिण रेलवे को 20 और उत्तर-पश्चिम रेलवे को 16 ट्रेनें मिली हैं।
Recommended Video

ईस्ट सेंट्रल रेलवे में आने वाला बिहार को 10 ट्रेन मिली है। उत्तर रेलवे में आने वाला उत्तर प्रदेश को एक भी समर स्पेशल ट्रेन नहीं मिली है। बिहार को 10 ट्रेनें मिली हैं, जो कुल 296 फेरे लगाएंगी। इस बार उत्तर प्रदेश के खाते में एक भी ट्रेन नहीं आई है। वहीं सेंट्रल रेलवे को 10 ट्रेनें मिली हैं, जो 100 फेरे लगाएंगी। ईस्ट रेलवे को 4 ट्रेनें मिली हैं, जो 28 फेरे लगाएंगी। वहीं, ECoR, NCR, NER, NFR और NR जोन को एक भी ट्रेन नहीं मिली है।
हालांकि, रेलवे ने अभी ट्रेन और जोन की जानकारी दी है। अभी इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है। जल्द ही इसके चलने और बुकिंग की घोषणा की जाएगी। इसके बाद लोग घर जाने के लिए टिकट बुक कराना शुरू करेंगे। टिकट रेलवे काउंटर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने दिखाई अजमेर -दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी, जानें कहां-कहां रुकेगी, पढ़ें पूरा शेड्यूल












Click it and Unblock the Notifications