SBI के 42 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अगले 2 दिनों के लिए बंद रहेगी बैंक की ये सर्विस

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( State Bank of India) में है तो ये खबर आपके लिए अहम है। बैंक की अहम सर्विस दो दिनों के लिए बंद रहेगी। SBI ने ट्वीट कर अपने सभी खाताधारकों को इसकी जानकारी दी है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मेंटिनेंस के चलते बैंक ने दो दिनों के लिए इस सर्विस को बंद किया है।

 Big News for SBI Bank account Holders: For next 2 Days NRI Service through Missed Call and SMS in not available, Know reason

SBI की ये सर्विस दो दिन के लिए बंद

SBI ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बैंक की सर्विस दो दिनों के लिए प्रभावित रहेगी, हालांकि इसका असर सभी ग्राहकों पर नहीं होगा, बल्कि सिर्फ बैंक की NRI सर्विस ही प्रभावित होंगी। SBI के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अपने ग्राहकों को इस सर्विस में आने वाली परेशानी की जानकारी दी गई। एसबीआई ने अपने ट्वीट में लिखा है कि में​टिनेंस कार्यों के चलते 15 दिसंबर और 17 दिसंबर को बैंक की मिस्ड कॉल( Missed Call Service) और SMS के जरिए मिलने वाली NRI सर्विसेज बंद रहेगी। बैंक ने अपने एनआरआई सर्विसेज बंद रहने के चलते ग्राहकों से माफी मांगी है और उन्हें इस दौरान अन्य डिजिॉल प्लेटफॉर्म के जरिए सर्विस लेने की अपील की है।

ग्राहकों से अपील

बैंक ने इस असुविधा के लिए ग्राहकों से माफी मांगी और उन्हें इस दौरान बैंक के दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की अपील की। बैंक ने कहा कि सर्विस मेंटिनेंस के जरिए ग्राहकों को बेहतर सर्विसेज उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है। आपको बता दें कि बैंक अपने सिस्टम अपडेशन, मेंटिनेंस के चलते बीच-बीच में सर्विसेज को कुछ समय के लिए बंद रखता है। इसी महीने पहले हफ्ते में बैंक की योनो ऐप की सर्विस प्रभावित हो गई थी। वहीं 22 नवंबर को भी एसबीआई की नेट बैंकिंग सेवा कुछ घंटों के लिए बंद हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+