भारतीय टूरिस्टों ने फिर पिटवाई भद्द, नियमों को ठेंगा दिखा Airport के रनवे पर किया गरबा, छिड़ी बहस- Video

Indian Garba Vietnam: विदेश जाने वाले भारतीय कई बार ऐसी-ऐसी हरकतें कर देते हैं जिससे पूरे देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। एक बार फिर कुछ भारतीयों ने विदेशी जमीन पर सेंसटिव एरिया में ऐसा कुछ किया जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। दरअसल वियतनाम के एक हवाईअड्डे के टरमैक (जहां विमान पार्क होते हैं) पर भारतीय पर्यटकों के एक समूह का गरबा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो ने इंस्टाग्राम, रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ट्रैवल एटिकेट (travel etiquette) और सार्वजनिक व्यवहार को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है।

वीडियो में यात्रियों को वियतजेट एयर (VietJet Air) के विमान के पास घेरा बनाकर उत्साह के साथ गरबा करते देखा गया। यह घटना कथित तौर पर बोर्डिंग से ठीक पहले या बाद में हुई, जहां कुछ लोग रुककर देख रहे थे जबकि बाकी लोग आगे बढ़ते नजर आए। जिसने ये वीडियो देखा उसने सिर पीट लिया।

Indian Garba Vietnam

डांस ही तो किया, क्या गलत किया?

एयरपोर्ट का टरमैक एक अत्यंत सुरक्षित और कंट्रोल्ड एरिया होता है, जहां आम यात्रियों की आवाजाही सीमित रहती है। ऐसे में वहां खुले में नाचना सुरक्षा नियमों के नजरिए से सवालों के घेरे में आ गया है। एक्सपर्ट्स की मानें तोे, टरमैक पर किसी भी तरह की गैर-ऑपरेशनल गतिविधि एयरपोर्ट सेफ्टी प्रोटोकॉल का उल्लंघन मानी जा सकती है।

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई।

• कुछ लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति की अभिव्यक्ति की आजादी बताया
• जबकि कई लोगों ने इसे अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कहा

सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान गलत संदेश देती हैं और भारतीय यात्रियों की छवि को प्रभावित कर सकती हैं।

America: Washington में बड़ा धमाका, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 22 लाख लीटर कैमिकल से भरा टेंक फटा- Video
America: Washington में बड़ा धमाका, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 22 लाख लीटर कैमिकल से भरा टेंक फटा- Video

यूजर्स ने क्या कहा?

कई सोशल मीडिया कमेंट्स में लोगों ने नाराजगी जताई:

• एक यूजर ने लिखा: "यह पूरी तरह अनावश्यक है। विदेशों में पहले कभी ऐसा नहीं देखा।"
• दूसरे ने कहा: "मैं गुजराती हूं और गरबा पसंद करता हूं, लेकिन यह सही जगह नहीं थी।"
• एक अन्य यूजर का कहना था: "खुशी ठीक है, लेकिन जगह और समय का सम्मान जरूरी है।"
• एक और यूजर ने लिखा- "इसीलिए थाईलैंड ने भारतीयों का वीजा ऑन अराइवल कैंसिल कर दिया।"

पहले भी ऐसे विवाद सामने आए

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय टूरिस्ट ग्रुप्स के व्यवहार पर बहस हुई हो। इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय घटनाएं चर्चा में रही हैं-

ऑस्ट्रिया के इन्सब्रुक (Innsbruck) में एक टूर ग्रुप को स्थानीय कलाकारों पर गरबा संगीत बजाने का दबाव डालने के लिए आलोचना मिली थी

• दुबई के बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) ऑब्जर्वेशन डेक पर डांस सर्कल बनाने को लेकर भी विवाद हुआ था

इन घटनाओं ने लगातार यह सवाल उठाया है कि विदेश यात्रा के दौरान सार्वजनिक व्यवहार और स्थानीय नियमों का कितना सम्मान किया जाता है।

Trump Photo On Dollar: ट्रंप पहले जिंदा शख्स जो छपेंगे डॉलर पर! किस नोट पर होगी फोटो? क्या कहता कानून?
Trump Photo On Dollar: ट्रंप पहले जिंदा शख्स जो छपेंगे डॉलर पर! किस नोट पर होगी फोटो? क्या कहता कानून?

क्या भारतीयों को नियमों का पालन करना नहीं आता?

यह घटना सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि ट्रैवल एटिकेट, संस्कृति और सुरक्षा नियमों के टकराव की एक बड़ी मिसाल बन गई है। अब चर्चा इस बात पर है कि क्या अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में ऐसे पब्लिक व्यवहार को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है या नहीं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Harami Nala Explained: 'हरामी नाला' भारत की सबसे खतरनाक पोस्ट! यहीं से घुसा था कसाब, कैसे पड़ा गाली पर नाम?
Harami Nala Explained: 'हरामी नाला' भारत की सबसे खतरनाक पोस्ट! यहीं से घुसा था कसाब, कैसे पड़ा गाली पर नाम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+