RBI ने खाताधारकों को दी बड़ी राहत,31 दिसंबर नहीं अब इस तारीख तक करा सकेंगे बैंक KYC

RBI ने खाताधारकों को दी बड़ी राहत,31 दिसंबर नहीं अब इस तारीख तक करा सकेंगे बैंक KYC

नई दिल्ली, 30 दिसंबर। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। रिजर्व बैंक ने बैंक खाते की केवाईसी की डेडलाइन को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। यानी 31 दिसंबर तक बैंक केवाईसी नहीं करवाने वाले खाताधारकों का बैंक अकाउंट अब सीज नहीं होगा। RBI द्वारा केवाईसी की डेडलाइन को 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक दिया गया है।

 31 मार्च 2022 तक बढ़ी डेडलाइन

31 मार्च 2022 तक बढ़ी डेडलाइन

बैंक केवाईसी को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डेडलाइन बढ़ा दी है। RBI ने गुरुवार को समय-समय पर केवाईसी अपडेट की समय सीमा को फिर से तीन महीने के लिए बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दिया है। यानी अब खाताधारक अब 31 मार्च तक अपने बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करवा सकेंगे। RBI ने ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए डेडलाइन को बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले आरबीआई ने बैंकों को उन खाताधारकों के बैंक खाते को सीज करने का निर्देश दिया था, जो 31 दिसंबर तक अपना केवाईसी अपडेट नहीं करवाते हैं, लेकिन अब उन्हें बड़ी राहत दी गई है।

 क्यों जरूरी है केवाईसी अपडेट

क्यों जरूरी है केवाईसी अपडेट

केवाईसी अपडेट सिर्फ बैंक खातों के लिए नहीं बल्कि वित्‍तीय कंपनियों, म्‍यूचुअल फंड्स, ब्रोकिंग हाउसेस और डिपोजिटरीज के लिए अनिवार्य है। पैंसों की हेरफेर, गड़बड़ी को रोकने के लिए आरबीआई ने केवाईसी नियमों को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। केवाईसी के जरिए सरकार हर लेनदेन पर नजर रखती है। केवाईसी के तहत खाताधारकों को अपने पहचान और पते का प्रमाण देना होता है। आरबीआई के नियम के मुताबिक फाइनेंशिय ट्रांजैक्शन के लिए केवाईसी जरूरी है। जिन बैंक खातों से ज्यादा ट्रांजैक्शन होता है या जो ज्यादा जोखिम वाले खाताधारक हैं, उन्हें हर दो साल पर अपने बैंक खाते में केवाईसी अपडेट करवानी पड़ती हैं, जबकि कम जोखिम वाले अकाउंट के लिए 10 साल में एक बार केवाईसी करानी होती है। वहीं जिन बैंक खातों को लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है, उन्हें दोबारा एक्टिव कराने के लिए भी केवाईसी अपडेट कराना जरूरी है।

Recommended Video

    RBI on KYC Update: RBI ने Bank Account Holders को दी राहत, बढ़ाई तारीख | वनइंडिया हिंदी
     किन दस्तावेजों की जरूरत

    किन दस्तावेजों की जरूरत

    केवाईसी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है , जिसकी मदद से बैंक या फाइनेंशियल संस्था ग्राहकों की जानकारी रखती है। इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी, जिसमें पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, नरेगा कार्ड या पैन कार्ड की जरूरत पड़ सकती है। आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी अपना केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको नेट बैंकिंग का सहारा लेना होगा।

    Income Tax: इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं तब भी फाइल करें ITR, जानें क्या है फायदे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+