PNB और केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च कर करवा लें ये काम, वरना ट्रांजैक्शन में होगी दिक्कत

PNB और केनरा बैंक के ग्राहक 31 मार्च कर करवा लें ये काम, वरना ट्रांजैक्शन में होगी दिक्कत

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक या केनरा बैंक में है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। पीएनबी और केनरा बैंक के ग्राहकों को 31 मार्च तक अपने खाते से जुड़े जरूरी काम को निपटा लेना जरूरी है। 1 अप्रैल आईएफएससी और एमआईसीआर कोड में बदलाव होने जा रहा है। पुराने आईएफएसकी कोड काम नहीं करेंगे। खाताधारकों को 31 मार्च तक अपने पुराने आईएफएससी कोड बदलवा लेने होंगे। बिना इसके 1 अप्रैल से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में परेशानी आ सकती है।

खाताधारकों के लिए जरूरी खबर

खाताधारकों के लिए जरूरी खबर

आपको बता दें कि पिछले साल पंजाब नेशनल बैंक में दो बैंकों का विलय किया गया था। केंद्र सरकार ने ऑरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का विलय किया गया था। मर्जर के बाद बैंक में शामिल हुए ग्राहकों को अपने पुराने आईएफएससी और एमआईआरसी कोड को बदलवा लेने का की अपील की है। बैंक ने ट्वीट तक ग्राहकों को जानकारी दी है कि खाताधारक 31 मार्च तक बैंक के ब्रांच या कस्टमर केयर या नेट बैंकिंग की मदद से अपना नया आईएफएससी कोड हासिल कर लें। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वो 1 अप्रैल तक नया चेकबुक ले लं ताकि ट्रांजैक्शन में कोई परेशानी न हो।

 केनरा बैंक के ग्राहकों से अपील

केनरा बैंक के ग्राहकों से अपील

पीएनबी के अलावा केनरा बैंक ने भी अपने ग्राहकों से अपील की है कि वो नया आईएफएससी कोड हासिल कर लें। आपको बता दें कि पिछले साल सिंडीकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में हुआ था। बैंक ने सिंडीकेट बैंक से केनरा बैंक में शामिल हुए ग्राहकों को नया चेकबुक और आईएफएससी कोड लेने की अपील है । बैंक ने कहा है कि इन ग्राहकों के पुराने चेकबुक जून 2021 अंत तक वैध रहेगी। बैंक ने ग्राहकों को ईमेल, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए जाानकारी दी है।

 इन दो सरकारी बैंकों के ग्राहक ध्यान दें

इन दो सरकारी बैंकों के ग्राहक ध्यान दें

वहीं आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के ग्राहकों के लिए भी 31 मार्च तक अपना नया आईएफएससी कोड हासिल करना जरूरी है। 1 अप्रैल से पुराना आईएफएससी कोड काम नहीं करेगा। 1 अप्रैल से यूनिनय बैंक के साथ इनका नया आईफएससी कोड एक्टवेट हो जाएगा। आंध्रा बैंक के ग्राहकों का आईएफएससी कोड UBIN08 से और कॉरपोरेशन बैंक का UBIN09 से शुरू होगा। आपको बता दें कि दोनों ही बैंकों का विलय पिछले साल यूनियन बैंक में हो गया था।

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से बढ़ेगी सैलरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+