7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से बढ़ेगी सैलरी
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से बढ़ेगी सैलरी, जानें कितना इजाफा
नई दिल्ली। लंबे वक्त से सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही तोहफा मिल सकता है। जल्द ही उनकी सैलरी में बदलाव होने वाला है। 1 अप्रैल 2021 से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अहम बदलाव होंगे। उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार लाखों कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा देगी। वहीं सरकार जुलाई से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाए का भुगतान करेगी। उम्मीद की जा रही है कि 1 जुलाई 2021 कर्मचारियों के बकाए का भुगतान किया जा सकत है।
Recommended Video

केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा
लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा। 1 अप्रैल से उनकी सैलरी में बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल 2021 से कर्मचारियों के लिए नया वेज कोड लागू होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव आएगा, जिसका सीधा असर कर्मचारियों की टेक होम सैलरी पर पड़ेगा। नए वेज कोड के लागू होते ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कुल सीटीसी का 50 फीसदी करना होगा। बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होने के साथ ही पीएफ में कॉन्ट्रिव्यूशन बढ़ेगा और सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव होगा। वहीं सातवें वेतन आयोग के लागू होने के साथ ही सैलरी, भत्ते आदि में बढ़ोतरी हो जाएगी।

सरकार के फैसला का लाभ 1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा
सरकार के फैसला का लाभ सीधा 1 करोड़ कर्मचारियों पर पड़ेगा। केंद्र सरकार ने वेतन आयोग की सिफारिशों को मान लिया था, लेकिन सालों बीत जाने के बावजूद भी इसे लागू नहीं किया जा सका। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस पर भी फैसला सुना सकती है। वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी में 7000 रुपए से बढ़ाकर 18000 रुपए की गई। हालांकि कर्मचारी यूनियन इसे और बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

1 जुलाई 2021 से होगा बकाया DA का भुगतान
केंद्रीय कर्मचारियों के बकाए महंगाई भत्ते की किश्त का भुगतान जुलाई 2021 से किया जाएगा। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की बकाया तीन किश्तों का भुगतान जुलाई 2021 से किया जाएगा। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुद इस बात की जानकारी संसद में एक सवाल के जवाब में किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते की किश्तों का भुगतान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications