काम की खबर: 1 अक्टूबर से बेकार हो जाएंगे 3 सरकारी बैंकों के चेकबुक, बैंक ने ट्वीट कर बताया कैसे करें नया चेक
काम की खबर: 1 अक्टूबर से बेकार हो जाएंगे 3 सरकारी बैंकों के चेकबुक, बैंक ने ट्वीट कर बताया कैसे करें नया चेक अप्लाई
नई दिल्ली, 26 सितंबर। 1 अक्टूबर से बैंक के नई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। बैंकिंग खातों से जुड़े कई जरूरी नियम बदल जाएंगे. ऐस में अगर आपका बैंक खाता इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank), ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank Of Commerce) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank Of India) में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर हैं। 1 अक्टूबर ने इन बैंकों के खातों में बदलाव होने जा रहा है। इन बैंकों के चेकबुक बेकार हो जाएंगे। बैंक की ओर से खाताधारकों को ट्वीट के जरिए जानकारी साझा की हैं। बैंक ने खाताधारकों से अपील की है कि वो डेडलाइन खत्म होने से पहले अपना नया चेकबुक अप्लाई कर लें।

बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर
इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक के पुराने चेक बुक 1 अक्टूबर से नहीं चलेंगे। 1 अक्टूबर से इन बैंकों का पुराना चेक बुक बेकार या इनवैलिड हो जाएगा। ऐसे में खाताधारक पुराने चेकबुक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। दरअसल इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हो गया है। ऐसे में खाताधारकों को कहा गया है कि वो तय सय ने ही अपना नया चेकबुक अप्लाई कर लें। बैंक ने खाताधारकों को सलाह दी है कि वो किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए नया चेकबुक अप्लाई कर लें।

बैंक ने दी सलाह
पंजाब नेशनल बैंक , इंडियन बैंक ने खाताधारकों को सलाह दी है कि वो नया चेकबुक अप्लाई कर लें, ताकि लेनदेन में परेशानी न हो सके। वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने भी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को समय से नया चेक बुक ऑर्डर करने की सलाह दी है। बैंक ने ट्वीट किया हैं कि eOBC और eUNI के पुराने चेक बुक अब 1 अक्टूबर से नहीं चलेंगे। बैंक ने कहा है कि ये खाताधारक अपने पुराने चेकबुक को पीएनबी के नए चेकबुक में बदलवा लें।

कैसे अप्लाई करें नया चेकबुक
बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक बैंक के ब्रांच में जाकर पुराना चेक बुक बदल सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग, बैंक के मोबाइल ऐप या बैंक के आधारिकारिक कस्टमर केयर नंबर की मदद से नया चेकबुक अप्लाई कर सकते हैं। बैंक खाताधारक इन चेकबुक की मदद से अपना नया IFSC कोड , आईएमसीआर नंबर जान सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications