Bank Holidays: अभी निपटा लें बैंक के सारे काम, अक्टूबर में पूरे 21 दिन रहेगी छुट्टी, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली, 25 सितंबर। अक्टूबर के महीने में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी कामकाज निपटाना चाहते हैं, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। सितंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है और इस महीने साप्ताहिक छुट्टियों और त्योहार की वजह से कई दिन बैंकों में अवकाश रहा। इसी क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर महीने में 21 दिनों तक बैंक बंद रह सकते हैं।

अक्टूबर में त्योहारों की भरमार

अक्टूबर में त्योहारों की भरमार

अक्टूबर महीने में कई त्योहार आने वाले हैं जिसके चलते बैंकों में लंबा अवकाश रहने वाला है। भारतीय कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर, 2021 में नवरात्र, विजयादशमी समेत कई त्योहार और सप्ताहांत की वजह से बैंक 21 दिनों तक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में विभिन्न मौकों पर रहेंगी। अक्टूबर में लोगों को बैंक के कामकाज में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

RBI की तरफ से 14 छुट्टियां

RBI की तरफ से 14 छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर पर नजर डालें तो आईरबीआई की तरफ से बैंकों को 14 छुट्टियां जारी की गई हैं, इनमें रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है। बैंक हॉलिडे की शुरुआत तो 2 अक्टूबर से ही हो जाएगी लेकिन 1 अक्टूबर को अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से गंगटोक में कामकाज प्रभावित हो सकता है। वहीं, 3 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होगा।

1 से 15 अक्टूबर के बीच कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

1 से 15 अक्टूबर के बीच कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

1 अक्टूबर- अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती
3 अक्टूबर- रविवार
6 अक्टूबर- महालयया अमावस्या
7 अक्टूबर- मीरा चोरेल होउबा
9 अक्टूबर- शनिवार
10 अक्टूबर- रविवार
12 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा
15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी

16 से 31 अक्टूबर के बीच की छुट्टियां

16 से 31 अक्टूबर के बीच की छुट्टियां

16 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दशैन)
17 अक्टूबर- रविवार
18 अक्टूबर- कटी बिहू
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात
20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद
22 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार
23 अक्टूबर- शनिवार
24 अक्टूबर- रविवार
26 अक्टूबर- विलय दिवस
31 अक्टूबर- रविवार

यह भी पढ़ें: UP में गैर यादव OBC वोट बैंक पर SP-BJP की नजर, निषाद पार्टी को भाजपा ने साधा तो अखिलेश ने मारा नहले पे दहला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+