आखिर कोर्ट ने विजय माल्या से क्यों कहा- 'हर वक्त अपने साथ और फुल चार्ज रखना अपना मोबाइल'?
लंदन की कोर्ट ने विजय माल्या की जमानत को मंजूरी देते हुए कहा कि उन्हें अपना मोबाइल हर वक्त फुल चार्ज रखना होगा। साथ ही यह भी कहा है कि वह हर समय अपना मोबाइल अपने साथ रखें।
नई दिल्ली। विजय माल्या को मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार किया गया और उसके कुछ ही समय बाद उन्हें जमानत भी मिल गई। लंदन के कोर्ट में विजय माल्या के भारत को प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई चल रही है, जिसकी पहली सुनवाई मंगलवार यानी 18 अप्रैल को थी। इस मामले की अगली सुनवाई 17 मई को होनी है। आइए जानते हैं कोर्ट ने किस शर्त पर विजय माल्या की जमानत की अर्जी मंजूर की है। ये भी पढ़ें- हाथों में जाम, पार्टी की शान, हसीनाओं का जाल...ये है माल्या की पहचान...

फोन रखना होगा फुल चार्ज
लंदन की कोर्ट ने विजय माल्या की जमानत को मंजूरी देते हुए कहा कि उन्हें अपना मोबाइल हर वक्त फुल चार्ज रखना होगा। साथ ही यह भी कहा है कि वह हर समय अपना मोबाइल अपने साथ रखें। दरअसल, इस कोर्ट ने ऐसा इसलिए कहा है ताकि किसी तरह की जरूरत पड़ने पर कोर्ट विजय माल्या से आसानी से संपर्क कर सके। ये भी पढ़ें- क्या विजय माल्या प्रकरण का असर होगा विराट कोहली पर?

नहीं छोड़ सकते लंदन
जैसा कि सभी केस में होता है कि जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही होती है उसके देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है, ठीक वैसे ही कोर्ट ने विजय माल्या से भी कहा है कि वह इंग्लैंड छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं ना ही वेल्स छोड़ सकते हैं। जमानत दी जाने की यह एक खास शर्त है, जो अधिकतर कोर्ट याचिकाकर्ता के सामने रखती हैं। ये भी पढ़ें- विजय माल्या को ब्रिटेन से भारत लाना है मुश्किल, फंसे हुए हैं कई पेंच

पासपोर्ट भी रख लिया
जमानत दिए जाने की एक शर्त यह भी थी कि विजय माल्या का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया। पासपोर्ट न होने की स्थिति में विजय माल्या चाह कर भी किसी भी हवाई रास्ते से देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे। हालांकि, विजय माल्या ने खुद ही कहा है कि उनका देश छोड़कर भागने का कोई भी इरादा नहीं है। ये भी पढ़ें- 8 अप्रैल का माल्या की जिंदगी में फेर, पढ़िए खास रिपोर्ट...

9000 करोड़ रुपए का है कर्ज
अलग-अलग बैंकों से विजय माल्या ने करीब 9000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया हुआ है। वह 2 मार्च 2016 से ही भारत से फरार चल रहे हैं, जिन्हें मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत दे दी गई। भारत सरकार विजय माल्या का पासपोर्ट रद्द कर चुकी है और उसे भगौड़ा भी घोषित कर चुकी है। फिलहाल सीबीआई और ईडी को विजय माल्या की तलाश है। ये भी पढ़ें- जमानत के बाद विजय माल्या ने साधा भारतीय मीडिया पर निशाना

9 करोड़ का घोड़ा खरीदने के लिए लोन
इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक विजय माल्या ने 2014 में आईडीबीआई बैंक से करोड़ों रुपए का लोन लिया था, जिसका एक बड़ा हिस्सा यानी 9 करोड़ रुपए उन्होंनने अमेरिका से एक घोड़ा खरीदने में खर्च कर दिया था। इस समय यह घोड़ा उनके बेंगलुरु वाले फार्म हाउस में है, जिसके 'क्लाइंबर एयर सपोर्ट' पर भी माल्या ने पानी की तरह पैसा बहाया था। ये भी पढ़ें- जमानत के कुछ घंटे बाद माल्या ने लिया RCB के मैच का लुत्फ, किया खास ट्वीट
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications