हाथों में जाम, पार्टी की शान, हसीनाओं का जाल...ये है माल्या की पहचान...

गौरतलब है कि विजय माल्या को भारत सरकार ने भगौड़ा घोषित कर रखा है। माल्या पर इंडियन बैंकों से 9 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेना का आरोप है।

नई दिल्ली। लंदन में गिरफ्तार हुए शराब के सौदागर विजय माल्या को जमानत मिल गई है, माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें बेल मिल गई।

गौरतलब है कि विजय माल्या को भारत सरकार ने भगौड़ा घोषित कर रखा है। माल्या पर इंडियन बैंकों से 9 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेना का आरोप है। विजय माल्या माल्या देश छोड़कर काफी वक्त से लंदन में रह रहे थे। माल्या पर कई दूसरे गंभीर वित्तीय आरोप भी लगे हुए हैं।

लग्जरी लाइफ में कोई फर्क नहीं आया

लग्जरी लाइफ में कोई फर्क नहीं आया

माल्या कैसे भारत आएंगे ये तो अभी कह पाना थोड़ा मुश्किल है, ब्रिटेन की सरकार भारत के साथ क्या बात करती है, ये एक कानूनी और राजनीतिक मसला है, जो कुछ दिनों में साल्व हो जाएगा लेकिन इस लिकर किंग के बारे में क्या कहा जाए, करोड़ों का कर्ज होने के बावजूद माल्या की लग्जरी लाइफ में कोई फर्क नहीं आया था।

माल्या हसीन लड़कियों के साथ...

माल्या हसीन लड़कियों के साथ...

वो जब तक भारत में थे तब तो वो ऐशो-आराम से ही जीते नजर आए, धोखाधड़ी के मामले में बेंगलुरू, मुंबई, तथा पणजी के निकट किंगफिशर एयरलाइंस के कार्यालयों और माल्या के सभी आवासों पर छापेमारी होती रही लेकिन अक्सर माल्या हसीन लड़कियों के साथ हाथ में जाम लेकर लेटनाइट पार्टियों में ही नजर आए, इस बात का खुलासा तब होता था जब पार्टी की सुबह पेज थ्री पेज पर माल्या की शराब और शबाब के साथ तस्वीरें पब्लिश होती थीं।

 यूबी ग्रुप के मालिक विजय माल्या

यूबी ग्रुप के मालिक विजय माल्या

यूबी ग्रुप के मालिक विजय माल्या का जन्म 18 दिसंबर 1955 को हुआ था और आज वो लीकर किंग के नाम से जाने जाते हैं। रंगीन मिजाज विजय माल्या ने दो शादियां की थी, पहली पत्नी का नाम समीऱा था जो कि एयरइंडिया में एयरहोस्ट थीं। कहते हैं वो बेइतंहा खूबसूरत थीं, विजय और समीरा की शादी साल 1986 में हुई थी और दोनों की शादी से एक बेटा सिद्धार्थ माल्या है लेकिन विजय माल्या की रंगीन मिजाजी दोनों के रिश्ते पर भारी पड़ गईं और दोनों का तलाक हो गया।

दूसरी पत्नी डबल डाइवोर्सी

दूसरी पत्नी डबल डाइवोर्सी

जून 1993 में विजय माल्या ने रेखा से शादी की और इस शादी से उन्हें दो बेटियां लीना और तान्या हैं। माल्या की दूसरी पत्नी भी डबल डाइवोर्सी हैं, विजया माल्या को पार्टी एनीमेल कहा जाता है उनकी पार्टियों में अक्सर हुस्न की मलिकाएं शिरकत करती हैं।

बॉलीवुड हसीनाओं को गले लगाते दिखते

बॉलीवुड हसीनाओं को गले लगाते दिखते

आईपीएल में भागीदारी करने के बाद तो विजय माल्या की हाईप्रोफाइल पार्टियों की तस्वीरें लोगों के सामने आ गईं जिसमें कभी वो अपने कैलेंडर गर्ल्स के साथ तो कभी बॉलीवुड हसीनाओं को गले लगाते दिखते हैं।

पिछले साल से हैं ब्रिटेन में

पिछले साल से हैं ब्रिटेन में

माल्या पिछले साल दो मार्च को ब्रिटेन चले गए थे जबकि इसके कुछ दिन बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को अपने पासपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से 30 मार्च, 2016 को पेश होने को कहा था। भारत ने इस साल आठ फरवरी को औपचारिक तौर पर ब्रिटेन सरकार को भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत माल्या के प्रत्यर्पण का औपचारिक आग्रह किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+