जमानत के बाद विजय माल्या ने साधा भारतीय मीडिया पर निशाना

कारोबारी विजय माल्या ने ट्वीट करके कहा कि हर बार की तरह फिर से भारतीय मीडिया का हाइप देखने को मिला। जैसा कि पहले से तय था प्रत्यर्पण मामले पर कोर्ट में आज से सुनवाई शुरू हो गई है।

नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर भारतीय मीडिया पर निशाना साधा है। भारतीय बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार चल रहे भारतीय कारोबारी विजय माल्या को लंदन की स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया था, बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। वेस्टमिंस्टर कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विजय माल्या ने भारतीय मीडिया पर ट्वीट करके निशाना साधा।

जमानत के बाद विजय माल्या ने साधा भारतीय मीडिया पर निशाना

विजय माल्या ने कहा- भारतीय मीडिया ने बढ़ाकर पेश किया

विजय माल्या ने ट्वीट करके कहा कि हर बार की तरह फिर से भारतीय मीडिया ने इसे बढ़ाकर पेश किया। जैसा कि पहले से तय था प्रत्यर्पण मामले पर कोर्ट में आज से सुनवाई शुरू हो गई है। 61 वर्षीय भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या भारतीय बैंकों के करीब नौ हजार करोड़ रुपये लेकर पिछले साल मार्च में भारत से फरार हो गए थे। स्कॉटलैंड यॉर्ड पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विजय माल्या को धोखाधड़ी के संबंध में भारत की अपील पर पकड़ा गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।

बता दें भारत की ओर से इसी साल आठ फरवरी को ब्रिटेन सरकार से भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत विजय माल्या के प्रत्यर्पण का औपचारिक आवेदन किया था। कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत भारत में केस दर्ज किया था। इस मामले में बार-बार समन किए जाने के बाद भी माल्या कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+