Thailand Visa Rules: थाईलैंड जाने वाले सावधान! वीज़ा नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, सरकार ने क्यों उठाया ये कदम

Thailand Visa Rules Change: थाईलैंड लंबे समय से दुनिया के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में गिना जाता है। खूबसूरत बीच, नाइटलाइफ, स्वादिष्ट खाना और फ्रेंडली माहौल हर साल करोड़ों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। लेकिन अब थाईलैंड सरकार ने विदेशी पर्यटकों को लेकर सख्त रुख अपना लिया है।

बढ़ती बदतमीजी, कानून तोड़ने की घटनाओं और लोकल लोगों की शिकायतों के बाद सरकार वीज़ा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। 90 से ज्यादा देशों के नागरिकों के लिए वीज़ा-फ्री स्टे की अवधि 60 दिन से घटाकर 30 दिन करने का फैसला लिया गया है। इस कदम को लेकर दुनियाभर में चर्चा शुरू हो गई है।

Thailand Visa Rules Change

Thailand new visa policy: 60 दिन नहीं, अब सिर्फ 30 दिन का वीज़ा-फ्री स्टे

थाईलैंड सरकार ने वीज़ा-फ्री एंट्री का फायदा उठाकर लंबे समय तक रहने वाले विदेशियों पर लगाम लगाने का फैसला किया है। अब 90 से अधिक देशों के नागरिकों को मिलने वाली 60 दिन की वीज़ा-फ्री सुविधा घटाकर 30 दिन की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था का कुछ लोग गलत इस्तेमाल कर रहे थे। नए नियमों का मकसद असली टूरिस्ट और नियमों का दुरुपयोग करने वालों के बीच फर्क करना है। इससे देश में एंट्री और स्टे पर निगरानी भी मजबूत होगी।

ये भी पढे़ं: Anjali Arora Video: थाईलैंड की सड़क पर रात में अंजलि अरोड़ा ने की ऐसी हरकत, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

Thailand 30 days visa free entry: पर्यटकों की हरकतों से नाराज हुए लोकल लोग

पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनसे थाई नागरिकों में नाराजगी बढ़ी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विदेशी पर्यटक रेस्तरां का बिल देने से इनकार करते, सड़क पर झगड़ा करते और पब्लिक प्लेस पर अनुचित व्यवहार करते दिखाई दिए। कई मामलों में लोकल दुकानदारों और वेंडर्स के साथ भी बदसलूकी की गई। इन घटनाओं ने लोगों के बीच यह भावना पैदा की कि कुछ विदेशी मेहमान देश के कानून और संस्कृति का सम्मान नहीं कर रहे हैं।

सरकार ने दिया साफ संदेश

थाईलैंड के गृह मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में आने वाले सभी विदेशियों को स्थानीय कानूनों और संस्कृति का सम्मान करना होगा। सरकार का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार नहीं है कि वह पर्यटक होने के नाम पर नियमों को नजरअंदाज करे। अवैध गतिविधियों, हिंसा, ड्रग्स से जुड़े मामलों और सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को ऐसे मामलों में तुरंत कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

टूरिज्म पर निर्भर है थाईलैंड की अर्थव्यवस्था

थाईलैंड की इकोनॉमी में टूरिज्म की बड़ी भूमिका है। देश की जीडीपी का करीब 20 फीसदी हिस्सा पर्यटन सेक्टर से आता है। होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी, ट्रैवल एजेंसी और छोटे कारोबार सीधे तौर पर पर्यटकों पर निर्भर हैं। इसके बावजूद सरकार का मानना है कि सिर्फ ज्यादा पर्यटकों की संख्या ही सफलता का पैमाना नहीं हो सकती। सुरक्षित माहौल, कानून का पालन और लोकल लोगों की सुविधा भी उतनी ही जरूरी है। इसलिए सरकार अब क्वालिटी टूरिज्म पर ज्यादा फोकस कर रही है।

ये भी पढ़ें: Monkey Attack on US Navy: अमेरिकी नेवी पर बंदरों का 'सर्जिकल स्ट्राइक', नाविक अस्पताल में भर्ती

पार्टी डेस्टिनेशन की इमेज बदलना चाहता है थाईलैंड

कई सालों से थाईलैंड को पार्टी और नाइटलाइफ डेस्टिनेशन के तौर पर देखा जाता रहा है। खासकर बैंकॉक, पटाया और फुकेत जैसे शहरों में बड़ी संख्या में ऐसे पर्यटक आते हैं जो सिर्फ मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं। सरकार अब इस इमेज को बदलना चाहती है। उसका लक्ष्य फैमिली टूरिज्म, कल्चरल टूरिज्म और हाई-वैल्यू ट्रैवलर्स को आकर्षित करना है। नए वीज़ा नियम इसी रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं। इससे थाईलैंड खुद को अधिक जिम्मेदार और अनुशासित पर्यटन केंद्र के रूप में पेश करना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+