जीएसटी को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बना भाजपा शासित असम
नई दिल्ली। भाजपा शासित असम पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने राज्यसभा के पारित होकर राज्यों को भेजे गए जीएसटी संविंधान संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने खुद ही ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा है कि असम असेंबली ने एक ऐतिहासिक कदम को मंजूरे दे दी है और इसी के साथ असम वह पहला राज्य हो गया है, जिसने जीएसटी संशोधन बिल को अपनी मंजूरी दी है।
A historic resolution was passed in Assam Assembly as Assam became the 1st State to ratify the Constitutional Amendment Bill relating to GST
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) August 12, 2016
जीएसटी संविधान संशोधन बिल 3 अगस्त को राज्यसभा में पारित हो गया था। इसे 6 संशोधनों के साथ पेश किया गया था, जिसके बाद इस पर लंबी चर्चा हुई और फिर वोटिंग हुई। जीएसटी के पक्ष में कुल 197 वोट पड़े। कांग्रेस इस बिल को मनी बिल के रूप में न लाकर फायनेंस बिल के तौर पर लाने की मांग की। वहीं AIADMK ने जीएसटी का विरोध करते हुए सदन से बायकॉट कर दिया।

राज्यसभा में पारित होने के बाद माना जा रहा है कि GST की दर 17-20% के बीच रह सकती है। राज्यसभा से पारित होने के बाद इस बिल को एक बार फिर से लोकसभा में लाया गया। लोकसभा में भी जीएसटी संविधान संशोधन बिल को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया और फिर राज्यों की मंजूरी के लिए इस बिल को राज्यों को भेज दिया गया।
अब आगे क्या होगा?
जीएसटी संशोधन बिल को अब राष्ट्रपति नोटिफाई करेंगे और इसके बाद जीएसटी काउंसिल बनाई जाएगी। इसके साथ ही 50 फीसदी राज्य विधानसभाओं को इसे पारित करना होगा। इसके बाद ही जीएसटी बिल एक कानून बनने की प्रक्रिया में आएगा। सरकार राज्यों के वित्त मंत्रियों संग मीटिंग करेगी और उसमें स्टैंडर्ड दर तय की जाएगी। सरकार जीएसटी बिल को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने को बेकरार है।












Click it and Unblock the Notifications