PNB Alert: पीएनबी खाताधारक ध्यान दें, ये सर्विस हुई ठप, बैंक ने दी जानकारी
नई दिल्ली, जून 10। अगर आपका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पंजाब नेशनल बैंक के बैंकिंग सिस्टम में समस्या आ रही है। पंजाब नेशनल बैंक के इंटरनेट बैंकिंग में तकनीकी समस्या आ रही है। PNB के ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए पैसों के ट्रांजैक्शन में समस्या आ रही है।

पंजाब नेशनल बैंक ने खुद ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। आज यूपीआई के जरिए पैसों का लेन-देन मामले में दिक्कतें आ रही हैं। बैंक खुद अलर्ट जारी कर इसकी जानकारी दी है। बैंक ने ट्विट कर इन परेशानियों के लिए माफी मांगी है और बैंक ने कहा है कि जल्द ही इस समस्या को सुलझाया जा रहा है।
Recommended Video
पीएनबी ने क ग्राहक द्वारा पूछ गए सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि बैंक के नेट बैंकिग सेवा में परेशानी आ रही है। बैंक ने कहा कि टेक्निकल इश्यू के चलते ये समस्या आ रही है। इस परेशानी के कारण पीएनबी की इंटरनेट बैंकिंग, UPI, APP सेवा में परेशानी आ रही है। बैंक ने कहा है कि जल्द ही इस समस्या को सुलझा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications