इकोनॉमिक सर्वे 2022: कृषि सेक्टर में सुधार के संकेत, ग्रोथ रेट 3.9% की दर से बढ़ने का अनुमान
इकोनॉमिक सर्वे 2022: कृषि सेक्टर में सुधार के संकेत, ग्रोथ रेट 3.9% की दर से बढ़ने का अनुमान
नई दिल्ली, 31 जनवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सदन में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इस सर्वे में जहां वर्ष 2023 के लिए देश के जीडीपी ग्रोथ के 8 से 8.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है तो वहीं कृषि सेक्टर का ग्रोथ 3.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। सर्वे के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण कृषि सेक्टर बहुत अधिक प्रभावित नहीं हुई है, जिसके कारण ग्रोथ रेट 3.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में कृषि सेक्टर 3.6 फीसदी रहा था।

आर्थिक सर्वे में अर्थव्यवस्था की पूरी तस्वीर पेश की गई है। इस बजट में अगले वित्त वर्ष 2022-23 में विकास दर में गिरावट का अंदेशा जताया गया है। अगले वित्तीय वर्ष में जीडीपी ग्रोथ 8-8.5 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है। सर्वे में कहा गया है कि निर्यात में मजबूत ग्रोथ होगा। वहीं निजी सेक्टर में निवेश बढ़ने का अनुमान जताया गया है। वहीं सर्वे में कहा गया है कि महामारी के कारण कोई आर्थिक रूकावट नहीं आएगी।












Click it and Unblock the Notifications